आप की छोटी सी गलती की वजह से घर में नहीं टिकते पैसे, करें सुधार

वास्तु टिप्स आप की छोटी सी गलती की वजह से घर में नहीं टिकते पैसे, करें सुधार

Ankita Rai
Update: 2022-07-04 11:20 GMT
आप की छोटी सी गलती की वजह से घर में नहीं टिकते पैसे, करें सुधार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पैसा कमाने के लिए लोग बहुत मेहनत करते हैं। लेकिन कमाए हुए  पैसे को खर्च होने में जरा भी समय नहीं लगता हैं। बेवजह के खर्चे करने से आप का हर महीने का बजट बिगड़ जाता हैं। लोगों के पास किसी न किसी कारण से पैसे ही नहीं टिकते हैं। इस वजह के पीछे वास्‍तु दोष या यूं कहें कि उनकी ही कोई गलती होती हैं। अक्‍सर लोग ऐसी छोटी बातों का ध्‍यान नहीं रख पाते हैं और मां लक्ष्‍मी की कृपा से वंचित हो जाते हैं। 


ये गलती हो सकती है जिम्‍मेदार 
वास्‍तु शास्‍त्र में घर के मेन डोर का बहुत महत्‍व होता हैं। क्‍योंकि यहीं से घर में सकारात्‍मक या नकारात्‍मक ऊर्जा आती है। अगर आप घर मेन डोर को लगाते समय गलती कर दे तो इसे आप की परेशानी बढ सकती हैं। आप आपने मेन डोर पर साफ-सफाई नहीं रखते हैं, तो आप के घर में तंगी की बड़ी वजह बन सकती हैं। घर के मेन डोर पर साफ-सफाई नहीं होती हैं, तो आप के घर में हमेशा बीमारियों का बसेरा रहता है और मेहनत से कमाया पैसा अस्‍पतालों-दवाइयों पर खर्च होता है। लिहाजा मेन डोर पर कभी भी गंदगी नहीम रखनी चाहिए। आप को अपने घर को साफ-सुथरा रखना चाहिए और स्‍वास्तिक, मां लक्ष्‍मी के चरण जैसे शुभ प्रतीक बनवाएं। 

ये उपाय दिलाएंगे राहत 
अगर  काफी मशक्‍कतों के बाद भी आपके घर में पैसा नहीं रुक रहे है, तो और भी कई वजह हो सकती हैं। ऐसे में रोजाना किया गया एक उपाय आपके उपर  मां लक्ष्‍मी की कृपा बनाए रखेगा। आप को बस जोजाना अपने घर में चंदन की धूपबत्ती या अगरबत्ती जरूर जलाएं।ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और मां लक्ष्मी हमेशा घर में निवास करती हैं।

 

डिसक्लेमरः ये जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर बताई गई है। भास्कर हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News