नागचंद्रेश्वरः नाग के फन पर शिव-पार्वती, रात 12 बजे होंगे दर्शन

नागचंद्रेश्वरः नाग के फन पर शिव-पार्वती, रात 12 बजे होंगे दर्शन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-27 04:32 GMT
नागचंद्रेश्वरः नाग के फन पर शिव-पार्वती, रात 12 बजे होंगे दर्शन

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। महाकाल बाबा की नगरी में स्थित सुप्रसिद्ध श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट नागपंचमी के अवसर पर गुरुवार रात 12 बजे खुलेंगेए जो शुक्रवार रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। यह मंदिर साल में एक बार सिर्फ 24 घंटे के लिए खुलता है।

यहां सालभर में एक दिन नागपंचमी पर ही लोग दर्शन कर सकते हैं। मान्यता है कि इस शुभ घड़ी पर मंदिर के दर्शन से हर इच्छा पूरी होती है। क्योंकि इस दिन खुद नागदेवता मंदिर में मौजूद रहते हैं। नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन का ये सिलसिला लगातार 24 घंटे तक चलता है। नागचंद्रेश्वर के दर्शनों के लिए पिछले साल ढाई लाख लोग आए थे।

नागचंदे्रश्वर का मंदिर महाकालेश्वर मंदिर के सबसे ऊपरी तल पर स्थित है। इस मंदिर में 11वीं शताब्दी की प्रतिमा स्थापित है। एक प्रतिमा में नाग के फन पर शंकर पार्वती विराजमान हैं और इस प्रतिमा के दर्शन के बाद ही नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन होते हैं।

गुरुवार रात 12 बजे पट खुलने के बाद परंपरा अनुसार महानिर्वाणी अखाड़े के महंत प्रकाशपुरी महाराज व कलेक्टर संकेत भोंडवे नागचंद्रेश्वर महादेव की पूजा करेंगे। नागचंद्रेश्वर दर्शनों के लिए श्रद्धालु रात 10.30 बजे तक लाइन में लग सकेंगे।

महाकाल दर्शन करने वाले श्रद्धालु पुलिस चौकी के पास भस्मारती गेट से प्रवेश करेंगे। नागचंद्रेश्वर और महाकाल दर्शन करने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने अलग.अलग गेट से प्रवेश की व्यवस्था की है। पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान रखते हुए पूरी चाक-चैबंद व्यवस्था की है।

Similar News