देश में धूमधाम से मनाया जा रहा क्रिसमस डे, PM और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

देश में धूमधाम से मनाया जा रहा क्रिसमस डे, PM और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-25 05:49 GMT
देश में धूमधाम से मनाया जा रहा क्रिसमस डे, PM और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में आज जोरशोर से क्रिसमस डे मनाया जा रहा है। यह ईसाईयों का सबसे बड़ा उत्सव है, जो 25 दिसंबर यानी आज के दिन ईसा मसीह के जन्मदिन के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन पूरी दुनिया के चर्चों को खूबसूरती से सजाया और रौशन किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कश्मीर में भारतीय सेना के जवानों द्वारा भी लाइन ऑफ कंट्रोल के पास क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है।

खुशियों के साथ यीशु को याद करते हैं : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए देशवासियों को "मैरी क्रिसमस" कहकर क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम यीशु मसीह के महान विचारों को बहुत खुशी के साथ याद करते हैं। उन्होंने सेवा और करुणा की भावना को दर्शाते हुए अपना जीवन मानव पीड़ा को कम करने के लिए समर्पित किया। उनकी शिक्षा दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं।

 

 

राष्ट्रपति कोविंद का ट्वीट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए कहा कि "सभी भारतीय नागरिकों और विशेषकर हमारे भारत और विदेशों के ईसाई भाइयों और बहनों को मैरी क्रिसमस। यह करुणा, प्रेम, बंधुत्व के मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का दिन है। मैं कामना करता हूं कि यीशु मसीह हम सभी को खुश रहने का आशीर्वाद दें।

 

 

भारतीय सैनिकों ने भी कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास क्रिसमस मनाया

 

 

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देश भर के चर्चों में मिडनाइट मास आयोजित किए गए

 

 

 

 

Tags:    

Similar News