नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को चढ़ाएं यह खास भोग, होगा लाभ

नवरात्रि 2021 नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को चढ़ाएं यह खास भोग, होगा लाभ

Neha Kumari
Update: 2021-10-06 08:50 GMT
नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को चढ़ाएं यह खास भोग, होगा लाभ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि गुरूवार, 07 अक्टूबर से शुरु होने जा रही है, इन 9 दिनों में लोग शक्ति की देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करेंगे। इन नौ दिनों में लोग पूजा के दौरान कई तरह के भोग मां को चढ़ाते हैं।
हिंदू धर्म में नवरात्रि का काफी महत्व है, 9 दिन तक चलने वाले इस त्योहार में लोग हर रोज मां दुर्गा के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और माता सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं। शारदीय नवरात्रि के लिए कहा जाता है कि 9 दिनों के लिए मां दुर्गा धरती पर आती हैं, धरती को मां का मायका भी बताया जाता है। इन दिनों मां की खास देखभाल की जाती है, उन्हें अच्छे भोग, वस्त्र, फल-फूल और कई सारी वस्तु अर्पित की जाती है। इन दिनों में मां को चढ़ाएं जाने वाले भोग का विशेष महत्व होता है। आज हम आपको को बताएंगें की इस नवरात्रि कैसे लगाएं मां को भोग।


9 दिन लगाएं मां को यह खास भोग-
शैलपुत्री, पहला दिन - नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है। मां की विधि पूर्वक पूजन के साथ ही उन्हें भोग में शुद्ध देसी घी चढ़ाना चाहिए, इससे मां सभी कष्टों और रोगों से मुक्ति देती हैं।
ब्रह्मचारिणी, दूसरा दिन – दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ शक्कर, सफेद मिठाई, मिश्री और फलों का भोग लगाना चाहिए इससे मां विशेष वर देती हैं। 
चंद्रघंटा, तीसरा दिन -  तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां को दूध से बनी मिठाइयों व खीर पसंद है, उन्हें इनका भोग लगाएं।
कूष्मांडा, चौथा दिन - मां के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा नवरात्रि के चौथे दिन की जाती है। उन्हें भोग में मालपुआ चढ़ाना अच्छा होता है। इस प्रसाद को बच्चों में बांट देना चाहिए।
स्कंदमाता, पांचवा दिन – मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाना चाहिए। इससे मां आपको अच्छी सेहत का वरदान देती हैं।
कात्यायनी, छठा दिन – ऐसा बताया जाता है कि नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग चढ़ाना चाहिए, यह काफी शुभ होता है। इससे आपके जीवन में मधुरता आती है और आपकी आकर्षण शक्ति भी बढ़ती है।
कालरात्रि, सातवां दिन - सातवे दिन मां कालरात्रि को गुड़ या उससे बनी मिठाइयों का भोग लगाएं इससे मां आपको संकटों से बाहर निकालेंगी।
महागौरी, आठवां दिन – मां महागौरी को नारियल या उससे बनी मिठाइयों का भोग लगाएं, इससे मां खुश होती हैं। 
सिद्धिदात्री, नौवां दिन -  आखिरी दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन खासतौर पर मां को अनार और तिल का भोग लगाना चाहिए।

Tags:    

Similar News