जून की इस तारीख को है गायत्री जयंती। जानिए सही तिथि, पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

गायत्री जयंती जून की इस तारीख को है गायत्री जयंती। जानिए सही तिथि, पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Ankita Rai
Update: 2022-05-31 06:31 GMT
जून की इस तारीख को है गायत्री जयंती। जानिए सही तिथि, पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में माता गायत्री को जन्मदात्री माना जाता है। पंचांग के अनुसार, गायत्री जयंती हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। पंडितों का कहना है कि इसी तिथि को माता गायत्री की उत्पत्ति हुई थी। गायत्री जयंती को लेकर लोगों के अनेक मत हैं। कुछ लोग का मानना है कि माता गायत्री का जन्म गंगा दशहरा को ही हुआ था इसलिए वह इसे गंगा दशहरा को ही मानते हैं। वहीं कुछ लोग कहना हैं की माता गायत्री का जन्म श्रावण महीने की पूर्णिमा तिथि को हुआ था।
जो लोग गायत्री जयंती को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाते हैं। इस बार उनके लिए हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल एकादशी तिथि 11 जून के दिन शनिवार को पड़ रही है। इस दिन माता गायत्री की जयंती के साथ निर्जला एकादशी भी मनाई जाएगी। निर्जला एकादशी के दिन लोग बिना जल ग्रहण किये व्रत रखते हैं साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। 

गायत्री जयंती शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार गायत्री जयंती का शुभ मुहूर्त 10 जून 2022, शुक्रवार 07:25 AM शुरु होगा और 11 जून 2022, शनिवार 05:45 AM तक चलेगा। 

ऐसे करें पूजन

गायत्री जयंती के दिन जातक को सुबह उठकर स्नान कर लेना चाहिए। आप के घर में जहां भी पूजा स्थल हो उसे साफ सुथरा कर के पूजा चौकी पर माता गायत्री की प्रतिमा स्थापित कर गंगा जल से पवित्रीकरण करना चाहिए। इस के बाद माता गायत्री को अक्षत,मीठा, पुष्प, चंदन आदि चढ़ाएं। फिर माता के सामने धूप-दीप जलाएं। फिर  गायत्री मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। अंत में गायत्री आरती पढ़ें। इसके बाद प्रसाद का वितरण करें।  

Tags:    

Similar News