फुलेरा दूज आज : विवाह का अबूझ मुहूर्त, इस दिन से होती है रंगों की शुरूआत

फुलेरा दूज आज : विवाह का अबूझ मुहूर्त, इस दिन से होती है रंगों की शुरूआत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-20 04:22 GMT
फुलेरा दूज आज : विवाह का अबूझ मुहूर्त, इस दिन से होती है रंगों की शुरूआत


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फुलरिया दोज या फुलेरा दोज इस वर्ष 17 फरवरी 2018 को मनाई जा रही है। इसे मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। यह हर साल फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को होली के त्योहार के आसपास मनाया जाता है। इस दिन को विवाह के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इसका सबसे अधिक उत्साह मथुरा, वृंदावन में देखने मिलता है। फुलेरा दोज यहां लगभग हाेली के समान ही मनाया जाता है इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। मिष्ठान, रंग, नृत्य आदि के साथ इस दिन को मनाया जाता है। कहा जाता है कि जो भी भी व्यक्ति इस दिन कान्हा की विधि-विधान से पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 


श्रीकृष्ण के चरणों में मिलता है उत्तम स्थान
फुलरिया दोज का पूरा दिन शुभ माना जाता है। इस दिन को किसी भी शुभ कार्य के लिए उत्तम माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन जो भी विधि-विधान एवं व्रत का पालन करता है उसके सभी दोष एवं गलतियां क्षमा हो जाती हैं और उसे भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में उत्तम स्थान प्राप्त होता है। 

 


 

फूलों के रंग और सुगंधित खुशबू

फुलरिया या फुलेरा दोज के इस अबूझ मुहूर्त का चयन लोग विवाह के लिए विशेष रूप से करना उत्तम मानते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में  कान्हा व राधा का श्रंगार फूलों से किया जाता है उन्‍हें अबीर और गुलाल चढाया जाता है। अनेक स्‍थानों पर लोग फुलेरा दूज के दिन से ही होली के रंगों का प्रारंभ कर देते हैं। इस दिन को फूलों का त्योहार भी कहा जाता है, जो हर ओर खुशियों के रंग और फूलों की सुगंधित खुशबू बिखेर देता है। यदि आप वैवाहिक समस्याआें से जूझ रहे हैं ताे इस दिन पूजा करने से आपकी सभी समस्याएं दूर होती हैं।

Similar News