देश भर में मनाया गया ईद का त्योहार

देश भर में मनाया गया ईद का त्योहार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-04 19:32 GMT
देश भर में मनाया गया ईद का त्योहार
हाईलाइट
  • बुधवार को ईद उल फितर का तयौहार
  • रमजान का महीना खत्म हो गया है
  • शाही जामा मस्जिद में सुबह 7.15 बजे नमाज होगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईद का त्योहार बुधवार को मनाया गया, इससे पहले मंगलवार देर शाम देशभर में ईद का चांद देखा गया। इसी के साथ रमजान का महीना भी खत्म हो गया है। ईद के दिन लोग एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद देते हैं। साल में 2 बार ईद का त्यौहार मनाया जाता है। बुधवार को ईद उल फितर है, जिसे मीठी ईद भी कहते हैं।

ममता बनर्जी ने दी मुबारकबाद

अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली में चांद के दीदार नहीं हुए, हालांकि पूरे देश में चांद दिखने के कारण हिंदुस्तान में बुधवार को ही ईद मनाई जाएगी। दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्म अहमद के मुताबिक ईद का त्यौहार बुधवार को ही देशभर में मनाया जाएगा। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी चांद देखे जाने की पुष्टि की है।

सबसे पहले दिल्ली की हौज वाली मस्जिद में ईद की नमाज होगी, ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद में सुबह 7.15 बजे नमाज होगी। बता दें कि रमजान के रोजे केबाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस बार रमजान का महीना 7 मई से शुरू हुआ था, जो 4 जून को खत्म हुआ, इस बार 29 रोजे रखे गए थे। इस दिन खास तौर पर सेवइयां जरूर बनाई जाती हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News