सावन 2021: इस माह में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, मिल सकते हैं अशुभ परिणाम

सावन 2021: इस माह में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, मिल सकते हैं अशुभ परिणाम

Manmohan Prajapati
Update: 2021-07-31 06:54 GMT
सावन 2021: इस माह में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, मिल सकते हैं अशुभ परिणाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन माह भगवान शंकर का प्रिय महीना है और यह हिन्दू पंचाग के सबसे पवित्र माह में से एक है। इस माह के संदर्भ में यह भी कहा गया है कि, भगवान शंकर इस माह में कैलाश पर्वत त्याग कर भू-लोक (धरती) पर माता पार्वती के साथ निवास करने आते हैं। माना जाता है कि इस महीने में भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। 

लेकिन इस माह में पूजा के साथ साथ कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। क्यों कि इस माह में गलती से आपने इन कार्यों को किया तो आपको अशुभ परिणाम भी मिल सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तृत से जानते हैं...

श्रावण मास 2021: जानें महादेव के प्रिय माह का महत्व और इससे जुड़ी कथा

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • सावन माह में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। बता दें कि प्याज व लहसुन के अलावा शास्त्रों में बैगन का सेवन भी पवित्र माह में ना करने की सलाह दी गई है।
  • इस माह में मांस और मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए। 
  • इस माह में शरीर पर तेल मालिश करना पूरी तरह से वर्जित बताया गया गया है।
  • सावन में दाढ़ी व बाल न कटवाएं ऐसा करने से भगवान शिव का अपमान होता है। 
  • सावन के महीने में कांसे के बर्तन में भोजन करने और दोपहर के वक्त में सोने से आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • शास्त्र के अनुसार सावन माह में दूध का सेवन भी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना गया है।
Tags:    

Similar News