Sawan Somvar 2020: आज इस पूजा​ विधि से करें भगवान शिव को प्रसन्न, ध्यान रखें ये बातें

Sawan Somvar 2020: आज इस पूजा​ विधि से करें भगवान शिव को प्रसन्न, ध्यान रखें ये बातें

Manmohan Prajapati
Update: 2020-07-06 03:50 GMT
Sawan Somvar 2020: आज इस पूजा​ विधि से करें भगवान शिव को प्रसन्न, ध्यान रखें ये बातें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू कैलेंडर के सभी महीनों में सावन मास का जितना महत्व है उससे कई ज्यादा इस माह में आने वाले सोमवार का है। देवों के देव महादेव शिव शंकर की पूजा के लिए सावन माह के सोमवार को खास माना जाता है। इन दिनों में भगवान शिव को विधि विधान से पूजा कर प्रसन्न करने का शुभ असवर होता है। श्रद्धालू शिवालयों में जाकर महादेव की आराधना करते हैं। वहीं घरों में भी लोग भोलेनाथ की पूजा में संंलग्न होते हैं। इस बार सावन माह का पहला सोमवार 06 जुलाई 2020 यानी कि आज है।

माना जाता है कि सावन सोमवार के दिन व्रत रहने से संतान सुख, धन, निरोगी काया और मनोवांछित जीवन साथी प्राप्त होता है, साथ ही दाम्पत्य जीवन के दोष और अकाल मृत्यु जैसे संकट दूर हो जाते हैं। आइए जानते है कि श्रावण के महीने में किस प्रकार भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। 

आज से शुरू हुआ सावन का महीना, जानें इस माह से जुड़ी खास बातें

व्रत एवं पूजा विधि
- सावन सोमवार व्रत रखने वाले लोगों को इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। 
- इसके बाद दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होने के बाद स्नान करना चाहिए। 
- श्रद्धालू साफ वस्त्र पहनकर पूजा घर या शिवालय अथवा मंदिर जाएं। 
- यहां भगवान शिव की मूर्ति या शिवलिंग को स्वच्छ जल से धोकर साफ कर लें। 
- फिर तांबे के लोटे या अन्य किसी पात्र में जल भरें और उसमें गंगा जल मिला लें। 

पैसे ही नहीं इन चीजों का उधार लेन- देन भी ला सकता है आपके लिए बुरा वक्त

- इसके बाद उस जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करें। 
- भगवान शिव को सफेद फूल, अक्षत्, भांग, धतूरा, सफेद चंदन, गाय का दूध, धूप आदि अर्पित करें। 
- प्रसाद में फल और मिठाई का उपयोग करें। 
- पूजा के दौरान भगवान शिव के ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। 
- शिव चालीसा का पाठ करें। 
- भगवान शिव की आरती करें। 
- आरती के बाद प्रसाद ग्रहण कर पारण कर सकते हैं। वहीं में दिन में फल का सेवन कर सकते हैं।

ध्यान रखें ये बात
भगवान शिव की पूजा करते समय ध्यान रखें कि तुलसी का पत्ता, हल्दी और केतकी का फूल कभी अर्पित न करें। माना जाता है कि इससे भगवान शिव अप्रसन्न हो जाते हैं जिससे व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं हो पाता है। 

Tags:    

Similar News