PHOTOS: कान्हा के रूप में सजे महाकाल, कृष्ण भक्ति में डूबे विदेशी भक्त

PHOTOS: कान्हा के रूप में सजे महाकाल, कृष्ण भक्ति में डूबे विदेशी भक्त

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-15 03:52 GMT
PHOTOS: कान्हा के रूप में सजे महाकाल, कृष्ण भक्ति में डूबे विदेशी भक्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कृष्ण जन्माष्टमी की धूम और उत्सव पूरे देश में है। राजधानी में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।  मथुरा-वृंदावन से लेकर इस्काॅन टेंपल तक हर ओर कन्हैया की भक्ति में श्रद्धालु सराबोर हैं। महाकाल बाबा की नगरी में भी उत्सव का अनोखा माहौल देखने मिल रहा है। जन्माष्टमी पर बाबा का श्रंगार-पूजन मुरलीधर के रूप में ही किया गया। 

भक्तिमय विदेशी कृष्णभक्त
इस्काॅन हरे कृष्ण मंदिर में विदेशी भक्त कृष्णमयी नजर आए। सुबह पूजन के पश्चात भजन गाकर इन्होंने कन्हैया के जन्मोत्सव की शुरूआत की। सभी छोटे.बड़े मंदिरों में भगवान कृष्ण के स्वागत में खास तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
 
दुल्हन की तरह सजे मंदिर 
जन्माष्टमी के लिए खासकर बिड़ला मंदिरए इस्कॉन मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसके लिए मंदिरों के समीप ससुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी देखने मिल रहे हैं। 

महाकाल दरबार
महाकाल मंदिर में हर साल की तरह परंपरागत तरीके से महाकाल का श्रंगार श्रीकृष्ण के रूप में किया गया। हर त्योहार की भांति ही जन्माष्टमी उत्सव का प्रारंभ भी बाबा के आंगन से किया गया। 

मथुरा-वृंदावन की झांकियां
वहीं मथुरा-वृंदावन में प्रत्येक मंदिर को दिन पहले ही सजा दिया गया था। कृष्ण लीलाओं की झांकियां सजाई गई हैं। जिसमें माखन चोरी, मटकी फोड़, वस्त्र हरण सहित कई तरह के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। सुदामा चरित और मोरनृत्य के जरिए भी महोत्सव को भव्यता दी जाएगी।

वहीं शिव की नगरी काशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन के कलाकार भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं और रासलीलाएं प्रस्तुत करेंगे। 

Similar News