यहां फर्श पर लेटते ही प्रेग्नेंट हो जाती हैं महिलाएं, ऐसे मिलता है संकेत

यहां फर्श पर लेटते ही प्रेग्नेंट हो जाती हैं महिलाएं, ऐसे मिलता है संकेत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-05 04:23 GMT
यहां फर्श पर लेटते ही प्रेग्नेंट हो जाती हैं महिलाएं, ऐसे मिलता है संकेत

डिजिटल डेस्क, हिमाचल। खूबसूरत वादियों और अनोखे नजारों के लिए फेमस हिमाचल प्रदेश में आपको एक ऐसा भी नजारा देखने मिल सकता है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां सिमसा गांव में एक मंदिर स्थित है जहां महिलाएं सिर्फ फर्श पर सोने आती हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से वे प्रेग्नेंट हो जाती हैं...

हिमाचल के सिमसा गांव में संतान-दात्री देवी को सिमसा माता के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर को लेकर माना जाता है कि निसंतान महिलाएं यहां फर्श पर सोने से प्रेग्नेंट हो जाती हैं।  हर साल यहां नवरात्री में सलिन्दरा उत्सव मनाया जाता है, जिसका अर्थ है सपने आनाए निसंतान महिलाएं दिन रात इस मंदिर के फर्श पर सोती हैं। 

सपने में आती हैं माता

सिमसा माता के प्रताप से आज तक अनेक महिलाएं यहां सोने के बाद गर्भवती हुई हैं जो बाद में अपनी संतान के साथ भी यहां माता के दर्शनों के लिए आती हैं। हिमाचल सहित आसपास के राज्यों से भी निःसंतान महिलाएं यहां डेरा डालकर बैठी रहती हैं। यहां कई महिलाओं को माता सिमसा के सपने में आकर आशीर्वाद देने की मान्यता भी प्रचलित है। 

संतान होने का संकेत

कहा जाता है कि माता सिमसा सपने में आकर श्रद्धालु महिलाओं को फल या कोई अन्य वस्तु देती हैंए जिसे संतान होने का सूचक माना जाता है। इतना ही नहीं इस फल से इस बात का भी पता चल जाता है कि महिला को लड़का होगा या लड़की।

अमरूद मिले तो लड़का भिंडी तो लड़की

अगर किसी महिला को अमरूद का फल मिलता है तो उसे लड़का होगाए अगर किसी को सपने में भिंडी मिलती है तो समझें लड़की होगी। अगर किसी को धातुए लकड़ी या पत्थर की बनी हुई वस्तु प्राप्त हो तो समझिए उसे संतान सुख प्राप्त नहीं होगा। यदि दुःखी होकर कोई महिला वहां से ना जाने की जिद करती है तो उसके शरीर पर खुजली भरे दाग आ जाते हैं। जब तक महिलाएं यहां रहती है उसे यह परेशानी बढ़ने लगती है, जिसकी वजह से उसे मंदिर से जाना पड़ता है। 

Similar News