इस वर्ष 2 दिन अमावस्या, 'स्नानदान' पर इस विधि से दूर होंगे कष्ट

इस वर्ष 2 दिन अमावस्या, 'स्नानदान' पर इस विधि से दूर होंगे कष्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-19 04:33 GMT
इस वर्ष 2 दिन अमावस्या, 'स्नानदान' पर इस विधि से दूर होंगे कष्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्नानदान की अमावस्या इस वर्ष 20 सितंबर को मनाई जा रही है।  19 सितंबर को पितर पक्ष के बाद इस वर्ष वहीं अमावस्या दो दिन पड़ रही है। प्रत्येक माह में एक अमावस्या आती है। धर्मग्रंथों में अमावस्या को बहुत से दुखों को दूर करने का कारक माना जाता है। इस दिन व्रत तथा पूजन करने पर जीवन दुख रहित होकर सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति का कारण हेाता है। यहां हम अापकाे पूजन व कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिनके पालन से अाप संकटों से मुक्ति पा सकते हैं...

  1. इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर भगवान शिव के पूजन का विधान है। प्रातःकाल किसी नदी या सरोवर पर स्नान कर भगवान शंकर, पार्वती और तुलसी की 108 परिक्रमा करें और प्रत्येक परिक्रमा में कोई वस्तु चढ़ायें। इसके बाद ये सभी वस्तुओं को किसी जरूरतमंद को दान कर दें।
  2. इस दिन दिनभर भगवान शंकर के मंत्रों का का जाप करें। ऐसा करने पर जीवन से दुख दूर होकर जीवन में सुख आता है तथा विवाद की समाप्ति होती है।
  3. लगातार अपने जीवन में आभाव में जी रहे और दरिद्रता से पीड़ित लोग आज के दिन भगवती की उपासना करके सभी अभावों से मुक्त हो सकते हैं।
  4. भगवती की प्रसन्नता के लिए घी, दूध तथा सुहाग की सामग्री एवं शहद और लालवस्त्र का दान करना उर्पयुक्त बताया गया है।
  5. इस दिन दान एवं सेवा का बहुत महत्व है। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है एवं जीवन मंगलकारी होता है।
     

Similar News