सूर्य ग्रहण आज, बुरे प्रभाव से बचने करें ये आसान उपाय 

सूर्य ग्रहण आज, बुरे प्रभाव से बचने करें ये आसान उपाय 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-13 07:00 GMT
सूर्य ग्रहण आज, बुरे प्रभाव से बचने करें ये आसान उपाय 

 

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। अमावस्या इस बार 15 फरवरी 2018 को है। इस दिन सूर्य ग्रहण भी है। यह साल का पहला सूर्य ग्रहण और 15 दिन के अंतराल पर दूसरा ग्रहण हैं। इस पूर्व 31 जनवरी को चंद्र ग्रहण पड़ चुका है। खगोल विज्ञान की इस अनोखी घटना को सुपर ब्लू ब्लड मून नाम दिया गया। अब विज्ञान एवं धर्मशास्त्र के विशेषज्ञों की नजर सूर्य ग्रहण पर है। यहां हम आपको ग्रहण से बचने के उपाय के बारे मंे बताने जा रहे हैं...

 

रात 12.25 मिनट पर शुरू सुबह 4 बजे मोक्ष

कुंभ संक्रांति पर सूर्य के मकर राशि से कुंभ राशि में स्थान परिवर्तन के बाद सूर्य ग्रहण है। ऐसी स्थिति में सभी 12 राशियों पर सूर्य के इस गोचर का एवं ग्रहण का असर देखा जाएगा। ग्रहण का असर आंशिक है। भारती समय के अनुसार 15 फरवरी की रात 12.25 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 4 बजे इसका मोक्ष काल है। 


-ग्रहण के दौरान अपनी राशि के अनुसार दान करना अति उत्तम होता है। जिनका राशि स्वामी सूर्य है खासकर उनके लिए ग्रहणकाल में दान बहुत ही फलदायी एवं विभिन्न दोषों को काटने वाला बताया गया है। 

 

-ग्रहणकाल में मंदिरों के पट बंद कर देने चाहिए। मूर्ति को स्पर्श नही करना चाहिए, किंतु ग्रहण का असर हानिकारक माना गया है तो भगवान का भजन-कीर्तन किया जा सकता है। 


-इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए आवश्यक है कि इस काल में मोक्ष से पूर्व किसी भी स्थिति में कोई भी शुभ कार्य ना करें। अन्यथा इसका दुष्प्रभाव आपको पीड़ित कर सकता है। 

 

-बुजुर्ग, बीमार और गर्भवती स्त्रियों को विशेष रूप से ग्रहणकाल में ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि यह भारत में नजर नही आएगा, किंतु जिन स्थानों पर यह दिखेगा वहां इन लोगों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। अन्यथा वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

Similar News