ग्रहण: साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें कब और कहां देगा दिखाई

ग्रहण: साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें कब और कहां देगा दिखाई

Manmohan Prajapati
Update: 2020-01-06 06:05 GMT
ग्रहण: साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें कब और कहां देगा दिखाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने वाला है। भारत के अलावा ये ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका और आस्‍ट्रेलिया महाद्वीपों में भी देखा जा सकेगा। बता दें कि इस साल 2020 में कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और 4 चंद्र ग्रहण होंगे। 10 जनवरी के बाद साल के बाकी चंद्र ग्रहण 5 जून, 5 जुलाई और 30 नवंबर को पड़ेंगे।  

ग्रहण समय
चंद्र ग्रहण शुरुआत: 10 जनवरी रात 10 बजकर 37 मिनट से 
कब तक: 11 जनवरी देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक 
कुल अवधि: करीब साढ़े चार घंटे  

कब होता है चंद्र ग्रहण?
जब पृथ्वी  सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती हैं तब चंद्रग्रहण होता हैं। पृथ्वी जब चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की किरणों को रोकती हैं और उसमें अपनी ही छाया बनाती हैं तो चंद्र ग्रहण होता हैं।

धार्मिक मान्यता
यहां बता दें कि हिंदू धर्म में ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। फिर चाहे बात सूर्य ग्रहण की हो या चंद्र ग्रहण की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का अच्छा या बुरा असर हर व्यक्ति पर पड़ता है। सूतक सभी वर्णो में लगता हैं, चंद्र ग्रहण का वेध तीन प्रहर यानि 9 घंटे पहले से प्रारंभ हो जाता है। अबाल वृद्ध बालक रोगी इनके लिए डेढ़ प्रहर यानि साढे चार घंटे पूर्व वेध प्रारंभ हो जाता है।

Tags:    

Similar News