आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, लेकिन भारत में नहीं होगा इसका दीदार

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, लेकिन भारत में नहीं होगा इसका दीदार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-11 03:29 GMT
हाईलाइट
  • आज (शनिवार) साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है।
  • इसका असर केवल पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध पर ही नजर आएगा।
  • खास बात ये है कि ये एक आंशिक ग्रहण है जो भारत में दिखाई नहीं देगा।
  • ये यूरोप से लेकर पूर्वी एशिया और रूस में दिखाई देगा।
  • ये साल का तीसरा सूर्य ग्रहण भी है।

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज (शनिवार) साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। ये साल का तीसरा सूर्य ग्रहण भी है। खास बात ये है कि आंशिक ग्रहण है जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका असर केवल पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध पर ही नजर आएगा। ये यूरोप से लेकर पूर्वी एशिया और रूस में दिखाई देगा। ग्रहण चीन के अलावा नॉर्थ अमेरिका, नॉर्थ पश्चिमी एशिया, साउथ कोरिया और मॉस्को में भी देखा जा सकेगा। नासा के मुताबिक, इन इलाकों में रहने वाले लोग 65 फीसदी आंशिक सूर्य ग्रहण का दीदार कर पाएंगे। गौरतलब है कि ये  साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है। इसी तरह 2019 में भी 3 सूर्यग्रहण देखे जाएंगे। भारतीय समय अनुसार सूर्य ग्रहण दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा जो कि शाम 5 बजे खत्म होगा। ग्रहण का सूतक लगभग 12 घंटे पहले ही लग चुका है।

 

 

Similar News