राखी पर चंद्रग्रहण, सावधान रहें इन 4 राशियों के जातक

राखी पर चंद्रग्रहण, सावधान रहें इन 4 राशियों के जातक

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-02 10:12 GMT
राखी पर चंद्रग्रहण, सावधान रहें इन 4 राशियों के जातक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सात अगस्त को पूर्णिमा और रक्षाबंधन है। इसी दिन चंद्रग्रहण भी है और इसी दिन बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा समाप्त होगी। चंद्रग्रहण का असर कई राशियों पर होगा। लेकिन चार राशियां ग्रहण से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। रक्षाबंधन के दिन चंद्रग्रहण की वजह से 11 बजे के बाद सूतक लग जाएगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य वर्जित है। 

रक्षाबंधन से पहले चंद्र ग्रहण नौ घंटे पहले यानी दोपहर 1:53 से सूतक लग जाएगा वहीं सुबह 11:04 बजे तक भद्रा रहेगा। भद्रा काल और सूतक के बीच जो समय होगा, उस समय में ही राखी का पर्व मनाया जाएगा। 7 अगस्त को चंद्र ग्रहण का स्पर्श काल रात को 10: 53 से 12: 28 तक रहेगा।  

मेष राशि 
मेष राशि वालों को चंद्र ग्रहण का सबसे अधिक नुकसान होने की संभावना है। ग्रहण काल में की गई इनकी एक छोटी सी भूल भी भारी पड़ सकती है। कुछ ही घंटों में बड़ा नुकसान होने की भी संभावना है। सबसे ज्यादा नुकसान इनको व्यापार में होगा। इसलिए इस दौरान पूरी सावधानी बरतें।

मिथुन राशि
इस राशि वालों को अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। वाहन दुर्घटना की संभावना है। ग्रहण काल में वाहन चलाने से बचें।  चंद्र ग्रहण की अधिष्ठता में च्रंद्र राहु को ग्रसित करता है। अगर फिर भी आपको इस समय कहीं जाना पड़ रहा है तो काले कपड़े में नारियल बांधकर अपने सिर से पैर तक उतारें और इसके पानी में प्रभावित कर दें।

सिंह राशि
इस राशि के लिए भी समय शुभ नहीं है। ग्रहण काल में आपको अपनी छवि की हानि हो सकती है और आप उसको सुधारने का असफल प्रयास करेंगे। इन सबका तनाव आपकी सेहत पर दिखेगा। यही नहीं, इस काल में जो चीज आपको सबसे अधिक प्रिय हैए वो आपसे दूर जाने की संभावना है। 

मीन राशि
बिगड़ती परि‌स्थितियां आपको बहस करने पर मजबूर करेंगी। ग्रहण काल में व्यापारियों को तगड़ा झटका लगने की संभावना है। ग्रहण काल में आपकी जिंदगी में हलचल मची रहेगी और आपके आस-पास की परिस्थितियां बिगड़ने लगेंगी। कार्यस्थल पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

Similar News