इन 5 राशियों की लड़कियां सच्चे मन से निभाती है प्यार

इन 5 राशियों की लड़कियां सच्चे मन से निभाती है प्यार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-11 09:37 GMT
इन 5 राशियों की लड़कियां सच्चे मन से निभाती है प्यार

डिजिटल डेस्क।वो मशहूर गाना तो आपने सुना ही होगा, ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’... ये गाना हमें स्पष्ट रूप में बताता है कि प्रेम करने वालों को किसी से डरना नहीं चाहिये। जो बेबाक होकर अपने रिश्ते को प्यार का नाम देते हैं और उसे आगे बढ़ाते हैं, लेकिन फिर भी कभी-कभी जिससे उन्हें डर लगता है वो है प्यार में धोखा खाना। यदि दोनों प्रेमी एक-दूसरे के लिए वफादार हैं, एक-दूसरे को प्रेम करते हैं और दोनों में से कोई कभी धोखा देने का नहीं सोचता, लेकिन वहीं कोई धोखेबाज साथी मिल जाए तो ये जीवन भर की परेशानी बन जाता है। ऐसे रिश्ते जब टूटते हैं जो उसकी पीड़ा असहनीय होती है। तो फिर कैसे परखें कि हमारा साथी धोखेबाज है या नहीं? वैसे तो हम अपने साथी की कुछ बातों से अनुमान लगा सकते है कि वह धोखा दे रहा या रही है या नहीं लेकिन हम ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से आपकी कुछ सहायता कर सकते हैं। आगे ज्योतिष की 12 राशियों की मदद से जानिए कि वो कौन सी 5 राशि की लड़कियां हैं जो प्रेम में कभी दगा नहीं दे सकती हैं।

 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि की लड़कियां शांत और सौम्य स्वभाव की होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि की लड़कियां सबसे अधिक विश्वासपात्र होती हैं, इन पर सहजता से भरोसा किया जा सकता है। स्वभाव में थोड़ी गंभीर होती हैं लेकिन इनकी विशेषता है कि जिन्हें एक बार दिल में बिठा लें उन्हें निकालती नहीं हैं। इस राशि के लोग भावुक माने जाते हैं, इसलिए दगा देना इन्हें अधिक नहीं आता। इस राशि की लड़कियां अपने साथी से बहुत प्रेम करती हैं, उसकी छोटी-छोटी बातों और इक्षाओं का ध्यान रखती हैं और उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास करती हैं।

 

कन्या राशि

ज्योतिष के अनुसार समझदार और भरोसे की श्रेणी में सबसे ऊपर मानी गई है कन्या राशि और यदि कन्या राशि की लड़कियों की बात करें तो वे अपने रिश्ते को बहुत समझदारी से निभाती हैं। वे अपने साथी को कभी धोखा नहीं देती लेकिन किसी का दिया हुआ धोखा सहन भी नहीं कर पाती हैं।

 

वृश्चिक राशि

प्रेम में सच्ची और भावनात्मक होती हैं वृश्चिक राशि की लड़कियां वे बहुत प्रेमी स्वाभाव की होती हैं लेकिन इसके साथ ही रिश्ते की हर भूमिका को गहराई से समझती हैं। 
ये एक बार किसी के प्रेम में पड़ जाएं तो उन्हें अपने जीवन से निकालना उनके लिए बहुत कठिन होता है।

 

मकर राशि

इस क्रम में मकर राशि अंतिम चरण में आती है यदि आपकी प्रेमिका मकर राशि की है तो आप बहुत भाग्यशाली हैं। मकर राशि की लड़कियां अपने साथी को कभी दुख देने का सोच भी नहीं सकती हैं। एक बार प्रेम में पड़ जाने के बाद इनका प्रेमी इनके जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है।

 

मीन राशि

मीन राशि की लड़कियां बहुत नखरे वाली होती हैं। ये या तो प्रेम में पड़ती नही हैं लेकिन किसी के प्रेम में पड़ जायें तो समय के साथ धीरे धीरे इनका प्यार बढ़ता जाता है। और अपने प्रेमी के आस-पास ही इनका सारा जीवन होता है इस कारण से इस राशि की लड़कियों पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है।

 

Similar News