इस बार हरियाली तीज पर बन रहा शुभ संयोग, जानिए कितने बजे से शुरू होगा शुभ मुहूर्त

धर्म इस बार हरियाली तीज पर बन रहा शुभ संयोग, जानिए कितने बजे से शुरू होगा शुभ मुहूर्त

Ankita Rai
Update: 2022-07-30 07:33 GMT
इस बार हरियाली तीज पर बन रहा शुभ संयोग, जानिए कितने बजे से शुरू होगा शुभ मुहूर्त

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हरियाली तीज व्रत इस बार 31 जुलाई 2022, रविवार को रखा जाएगा। सावन के महीने में खूब बारिश होती है, जिसकी वजह से हर तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। इसलिए इस व्रत को हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है। हरियाली तीज व्रत सुहागिन महिलाएं करती हैं। इस दिन वो 24 घंटे का निर्जला उपवास करती हैं। इस के साथ भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से अपने सुहाग की लंबी उम्र और सुखद दांपत्‍य जीवन की कामना करती हैं। यह व्रत कुंवारी कन्याएं मनवांछित वर पाने के लिए भी करती हैं। हरियाली तीज व्रत  पर सभी महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाती हैं और सोलह श्रृंगार करके भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करती हैं।

हरियाली तीज दुर्लभ संयोग 

आप सभी को बता दें कि  इस साल हरियाली तीज पर बेहद शुभ योग रवि योग बनने जा रहा है। जिसे हरियाली तीज पर होने वाली पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। रवि योग 2 : 20 मिनट से 1 अगस्त  की सुबह 6 : 4 मिनट तक रहेगा। वहीं हरियाली तीज पर शाम 12 :9 मिनट से  1:01 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इस व्रत में पूजा के समय भगवान शिव और माता पार्वती को 16 श्रृंगार की चीजें अर्पित की जाए तो यह बहुत शुभ होता है।

हरियाली तीज शुभ मुहूर्त 

हरियाली तीज व्रत : 31 जुलाई 2022, रविवार
सावन शुक्ल तृतीया तिथि प्रारम्भ : 31 जुलाई , 2022 सुबह 02 बजकर 59 मिनट पर शुरू
श्रावण शुक्ल तृतीया तिथि समाप्त : 1 अगस्त , 2022 सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर

हरियाली तीज व्रत का महत्व 
कहा जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव शंकर को पति के रूप में पाने के लिए 107 जन्म लिए थे और कठिन तपस्या की थी। इसके बाद 108वें जन्म में उन्होंन भगवान शंकर को पति के रुप में पाया था। धार्मिक मान्यता है कि अगर कुवांरी कन्याएं इस दिन व्रत रखें तो उन्हें मनपसंद पति मिलता है। इस व्रत को करने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 


 

Tags:    

Similar News