कहीं आपको भी तो परेशान नहीं करते ऐसे बुरे सपने, अपनाएं ये उपाय 

कहीं आपको भी तो परेशान नहीं करते ऐसे बुरे सपने, अपनाएं ये उपाय 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-08 04:23 GMT
कहीं आपको भी तो परेशान नहीं करते ऐसे बुरे सपने, अपनाएं ये उपाय 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार सुबह होने से पहले ही आंख खुल जाती हैं। डर की वजह से पसीने छूट जाते हैं। थोड़ी देर बाद एहसास होता है कि आप यूं ही नहीं, बल्कि किसी डरावने सपने की वजह से अचानक उठकर बैठ गए हैं और उसी के डर की वजह से ये पसीना आ रहा है। शास्त्रों के अनुसार हमारे सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले ही सावधान कर देते हैं, लेकिर हर एक सपने के साथ ऐसा नहीं है। ऐसे सपने हमें निर्धारित समय पर आते हैं। आज हम आपको यहां ऐसे डरा देने वाले सपनों से बचने और सावधान रहने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं... 


1. हनुमान भक्तों को कोई बुरा सपना छू भी नहीं सकता। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करके सोएं। 

2. सिरहाने के नीचे एक पीपल की जड़ या उसकी टहनी का छोटा सा टुकड़ा रखें। ये दोनों ही सूर्यास्त से पहले तोड़ें। 

3. कभी भी जिस ओर भगवान की मूर्ति या तस्वीर लगी हुई वहां पैर करके ना सोएं। इससे देव कुपित भी हो सकते हैं। 

4. कभी भी उत्तर तथा पश्चिम दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए। इस तरह सोने से अक्सर चैंक कर उठ जाने का डर रहता है। 

5. यदि आपका मन बेचैन है और नदी व झरना दिखाई दे रहा है या कोई अस्पष्ट चेहरा आपके सामने बार-बार आ रहा है तो ये पितृ दोष है। इसका निवारण विधि-विधान से करना चाहिए। इसके अतिरिक्त अमावस्या को सफेद चावल, शक्कर घी में मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाना उत्तम बताया गया है। 

6. घर से नकारात्मक ऊर्जा को हटाना जरूरी होता है।  घर में रोज शाम को सूर्यास्त के समय धूप.गूगल जला कर धूनी देने से भी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं। 

Similar News