वास्तु दोष है इस दिशा में दर्पण लगाना, कभी ना करें ये गलतियां

वास्तु दोष है इस दिशा में दर्पण लगाना, कभी ना करें ये गलतियां

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-11 05:36 GMT
वास्तु दोष है इस दिशा में दर्पण लगाना, कभी ना करें ये गलतियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी घर में आइना या दर्पण जरूर होता है। लोग इसे अपने घर को डेकोरेट करने के लिए भी लगाते हैं, लेकिन कई बार अगर इसका उचित दिशा और स्थान में न लगाया जाए तो ये ढेरों परेशानियों का कारण बन जाता है। कई बार हमें इसके फायदे मिलते हैं तो कई बार बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। दर्पण को उत्पे्ररक भी माना गया है। अतः घर में इसे लगाते वक्त वास्तु का ध्यान रखना आवश्यक है...

-घर की पूर्व और उत्तर दिशा, ईशान कोण में इसे लगाना लाभदायक है। वाॅश बेसिन के ऊपर भी इसे इसी दिशा में लगाएं। 

-बेडरूम में ऐसी जगह पर आइना नहीं लगाना चाहिए। जहां सोकर उठते ही आपका नजर सबसे पहले उस पर पड़े। अर्थात अपना ही 

-चेहरा दर्पण में देखना उर्पयुक्त नही है। इससे वैवाहिक जीवन खराब हो सकता है। 

-इसे यदि घर में किसी छोटी या संकुचित जगह पर लगाया जाता है तो भी उसके सकारात्मक प्रभाव देखने मिलेंगे। 

-दर्पण में हमेशा दूसरी वस्तुओं का नजर आना उचित है, लेकिन यदि इन्हें घर की दीवारों पर आमने-सामने लगा दिया गया है तो ये घर के सदस्यों के लिए उर्पयुक्त नही है। ऐसे करने से बेचैनी और उलझन महसूस होती है।

-टूटा हुआ दर्पण कभी घर में रखें। यदि वह कहीं से चटक गया है और धुंधला पड़ गया है तो भी इससे घर में पाॅजिटिव एनर्जी नहीं आती। 

-घर में हमेशा ऐसा आइना रखना चाहिए जिसमें आपका प्रतिबिंब एकदम स्पष्ट दिखाई दे। इस पर धूल भी ना जमने दें। ये जितना साफ और स्पष्ट होगा। परिवार में उतनी ही खुशियां आएंगी। 

-उस दिशा में दर्पण कभी ना लगाएं जहां यह खिड़की या दरवाजे की ओर देखता हुआ प्रतीत हो। 

- इसे एेसी दिशा या स्थान में भी ना लगाएं  जहां उसे एढि़यां उठाकर देखना पड़े। इससे सिर दर्द की समस्या हाेती है।

 

Similar News