साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मार्च से 07 मार्च 2021 तक

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मार्च से 07 मार्च 2021 तक

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-27 11:00 GMT

मेष लग्नराशि (Aries): ➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मार्च से 07 मार्च 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह मेष राशि वाले जातको को पुरानी किसी परेशानी में सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगो के लिए यह सप्ताह लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगो के साथ आपकी साझेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में कुछ व्यर्थ की दिक्कतें तथा खर्चे उत्पन्न हो सकते है। सेहत का ध्यान रहे आँखों तथा मुख का रोग परेशान कर सकता है। सप्ताह का अंत धन लाभ वाला रहेगा।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मार्च से 07 मार्च 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातको को सेहत सम्बन्धी परेशानियां तकलीफ दे सकती है। सेहत को लेकर सतर्कता बनाये रखे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा बना हुआ रहेगा तथा व्यापारिक वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में साझेदारो के साथ मनमुटाव हो सकते है। इस सप्ताह मह्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचे। अचानक कोई अटका हुआ धन इस सप्ताह आपको मिल सकता है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मार्च से 07 मार्च 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातको को कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई नयी डील प्राप्त हो सकती है। प्रेमप्रसंग के मसलो में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। सप्ताह के मध्य भाग में काम काज को लेकर अधिक भाग दौड़ बनी रह सकती है तथा सेहत से जुडी कोई समस्या भी परेशान कर सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग धन लाभ वाला हो सकता है।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मार्च से 07 मार्च 2021 तक:-  ॐ  इस सप्ताह कर्क राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। छोटे छोटे कार्यो हेतु आपको परिश्रम करना पड़ सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह उतार चढ़ाव वाला रहेगा। धन लाभ हेतु किये जा रहे प्रयासों में आपको कुछ रुकावट मिल सकती है। व्यर्थ की उलझनों तथा तनाव से दूर रहना हितकारी रहेगा। सेहत का ध्यान रखे। संतान का सहयोग लाभ दिला सकता है।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मार्च से 07 मार्च 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातको का आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा। आप अपने पराक्रम के बल पर कार्यक्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त करेंगे। सप्ताह का मध्य भाग कुछ परेशानी वाला हो सकता है किन्तु आप अपनी सूझ बुझ से उन पर सफलता पा लेंगे। कार्यो को लेकर यह सप्ताह आपको सफलता देने वाला रहेगा। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन आनंद के व्यतीत होगा। धन लाभ की प्राप्ति के योग रहेंगे।   

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मार्च से 07 मार्च 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातको को धन सम्बन्धी मामलों में शुभ समाचार मिल सकते है। आपकी आर्थिक स्तिथि में वृद्धि होने की सम्भावना रहेगी। सप्ताह मध्य भाग में आपको कुछ तनाव प्राप्त हो सकते है। कार्यक्षेत्र में कार्यो को लेकर इस सप्ताह आपको अधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। भाई के साथ किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद संभव है। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।  

तुला लग्नराशि (Libra):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मार्च से 07 मार्च 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातको को कार्यक्षेत्र से सम्बंधित शुभ समाचार मिल सकते है। नौकरी के लिए प्रयासरत जातको को सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग द्वारा आपको कुछ अच्छे लाभ मिलने की सम्भावना रहेगी। अपने क्रोध तथा वाणी पर संयम रखना आपको परेशानियों से बचा सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी।  

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मार्च से 07 मार्च 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातको को कुछ शारीरिक तथा मानसिक दिक्कतें बनी रह सकती है। दैनिक कार्यो को लेकर दौड़ भाग अधिक बनी रह सकती है। व्यापार से जुड़े जातको को कोई हानि होने की सम्भावना बन सकती है। व्यापारिक साझेदारो के साथ सामंजस्य बना कर चले। इस सप्ताह क्रोध तथा चिड़चिड़ेपन से अपने आप को दूर रखे। आपकी आर्थिक स्थिति में इस सप्ताह वृद्धि हो सकती है।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मार्च से 07 मार्च 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में मित्रो के साथ किसी पार्टी में भाग ले सकते है। धन के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक तथा सफलता देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियो का सहयोग आपको कार्य पूर्ण करने में मिल सकता है। सेहत को लेकर कोई पुरानी समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस सप्ताह व्यर्थ की यात्रा तथा खर्च संभव है। भाग्य सहयोगी बना रहेगा।   

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मार्च से 07 मार्च 2021 तक:-  इस सप्ताह मकर राशि के जातको को नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में अच्छे लाभ प्राप्त होने की सम्भावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा तथा उनका सहयोग आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस सप्ताह संतान के साथ आपके मतभेद संभव है। छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम के उपरांत ही सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह यात्रा लाभकारी हो सकती है।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मार्च से 07 मार्च 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। व्यापारिक वर्ग के लोगो को नए कार्य मिलने की सम्भावना रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर है, अतः उन्हें अतिरिक्त मेहनत करने की सलाह दी जाती है। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। विवाह हेतु प्रयासरत जातको को सफलता की प्राप्ति हो सकती है। सेहत के लिहाज से सप्ताह ठीक बना रहेगा। भाइयो से लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 मार्च से 07 मार्च 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातको को नौकरी में कुछ परेशानियां मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। इस सप्ताह पारिवारिक लोगो के साथ किसी तरह का वैचारिक मतभेद बना रह सकता है। सेहत का ध्यान रखे व्यर्थ की भाग दौड़ तथा गलत खानपान शारीरिक तकलीफ दे सकता है। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। खर्च की अधिकता कुछ परेशान कर सकती है।


Kalashantijyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com 

Tags:    

Similar News