कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक

साप्ताहिक राशिफल कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक

Bhaskar Hindi
Update: 2022-07-23 10:21 GMT

मेष लग्नराशि (Aries): ➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक:-  ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में नयी उपलब्धियां हासिल हो सकती है। इस सप्ताह पुरानी समस्याओं मं  राहत महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातको के लिए यह सप्ताह अच्छे लाभ देने वाला साबित हो सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य के साथ मनमुटाव सम्भव है। सेहत को लेकर आँख तथा मुख के रोग परेशान कर सकते है। जीवनसाथी से लाभ मिलेगा। अविवाहित लोगो को अच्छे प्रस्ताव इस सप्ताह मिल सकते है। धन लाभ होगा।  

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक:-  ॐ इस सप्ताह वृष राशि के जातको को अपने क्रोध पर संयम रखना लाभ दिला सकता है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित अच्छे लाभ तथा प्रस्ताव इस सप्ताह आपको मिल सकते है। इस सप्ताह कार्यो को लेकर भाग दौड़ बनी रह सकती है। दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी बनी रह सकती है। सेहत का ध्यान रखे तथा वाहन चलाते वक्त सावधानी बरते। संतान से लाभ तथा सहयोग आपको मिलेगा।   

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक:-  ॐ मिथुन राशि के जातको को सेहत से जुडी समस्याएं परेशान कर सकती है। इस सप्ताह आपकी कटु वाणी आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार उत्पन्न कर सकती है। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर लोगो का सहयोग आपको कम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग के साथ बहसबाजी में न उलझे। इस राशि से सम्बंधित कुछ जातको को विवाह हेतु अच्छे प्रपोजल मिल सकते है। धन लाभ की प्राप्ति के योग बने रहेंगे।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक:-  ॐ कर्क राशि के जातको को व्यापारिक क्षेत्र में कुछ दिक्कतें मिल सकती है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय ठीक ठाक बना रहेगा। इस सप्ताह आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। इस सप्ताह धन आगमन के लिए परिश्रम बना रहेगा अतः धन का व्यय सोच समझ कर करे। आपका पारिवारिक माहोल अच्छा रहेगा किन्तु जीवनसाथी को लेकर कोई परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आलस्य तथा क्रोध से अपने आप को दूर रखे।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक:-  ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में किसी तरह की समस्या मिल सकती है। इस सप्ताह कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बना कर रखना लाभ दे सकता है। सप्ताह के मध्य भाग में आपको उपहार या धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। उधार दिया हुआ धन वापिस मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग आपको मिलेगा। इस सप्ताह आप धन का निवेश कर सकते है। संतान के साथ मधुरता बढ़ेगी। नकारात्मकता से अपने आप को दूर रखे।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक:-  ॐ कन्या राशि के जातको को इस सप्ताह शुरुआत में किसी प्रकार का तनाव परेशान कर सकता है। नौकरी वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य फल देने वाला रहेगा। व्यापारिक वर्ग को इस सप्ताह अपने कार्यो को लेकर अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्तिथि को मजबूती मिल सकती है। परिवार में आपको किसी बुजुर्ग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ दिक्कतें रहेगी। सेहत तथा अपने खर्च पर ध्यान रखे।

तुला लग्नराशि (Libra):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक:-  ॐ तुला राशि के जातको को इस सप्ताह धन लाभ की प्राप्ति हेतु नए मार्ग मिल सकते है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी तथा सहकर्मी वर्ग के साथ सामंजस्य बना कर चले। इस सप्ताह यात्रा का योग बना रहेगा तथा ये यात्राएं लाभ देने वाली रहेगी। इस सप्ताह आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह सफलता देने वाला रहेगा। प्रेमी वर्ग के जातको इस सप्ताह शुभ फलो की प्राप्ति हो सकती है। क्रोध में आ कर कोई निर्णय न ले। शारीरिक थकावट हो सकती है।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक:-  ॐ वृश्चिक राशि के जातको को नौकरी के संदर्भ में शुभ समाचार मिल सकते है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग तथा सहकर्मियो के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के रुके तथा अटके हुए कार्य इस सप्ताह पूर्ण हो सकते है। सेहत को लेकर कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस सप्ताह अपनी आय तथा व्यय के मध्य सामंजस्य बना  कर चले। अचानक किसी यात्रा का आयोजन हो सकता है।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक:-  ॐ धनु राशि के जातको की सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। नौकरी कर रहे जातको के लिए सप्ताह अच्छे फल प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते है। इस सप्ताह क्रोध तथा आलस्य के चलते हानि मिल सकती है अतः सचेत रहे। सेहत का ध्यान रखे।  

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक:-  ॐ मकर राशि के जातको को शुरुआत में सेहत सम्बन्धी कोई समस्या परेशान कर सकती है। इस सप्ताह वाणी पर संयम रखना आपको परेसानी से बचा सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो इस का ध्यान रखे। इस सप्ताह भाग्य का सहयोग आपको दैनिक कार्यो में सफलता दिलाएगा। संतान तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज के संधर्व में इस सप्ताह आपको कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते है। धन का लाभ भी मिलेगा।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक:-  ॐ कुंभ राशि के जातक अपनी आर्थिक स्तिथि को लेकर परेशान हो सकते है। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद में न पड़े। कार्यक्षेत्र में स्तिथि सामान्य बनी रहेगी। नौकरी कर रहे जातको को उच्च पदस्थ लोगो से कुछ दिक्कतें मिल सकती है। इस सप्ताह आपके मन में अजीब सी उलझने बनी रह सकती है। हालांकि आपका भाग्य काफी हद तक आपकी मदद करेगा। अचानक छोटा धन का लाभ आपको मिल सकता है।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक:-  ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातको को आलस्य तथा क्रोध की अधिकता परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से सप्ताह सामान्य फल देने वाला रहेगा। इस सप्ताह व्यर्थ की भाग दौड़ तथा खर्च आपको दिक्कत दे सकता है। पहले का कोई किया निवेश इस सप्ताह आपको लाभ दे सकता है।वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा तथा प्रेमी-प्रेमिका के मध्य स्थितियां अच्छी होगी।
 
Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com

Tags:    

Similar News