श्रावण मास 2023: इस माह घर में लगाएं ये पौधे, बरसेगी महादेव की कृपा, समस्याएं होंगी दूर

  • प्रिय पौधे को लगाएंं तो भगवान की कृपा जल्दी मिल सकती है
  • पौधे को घर में लगाने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

Manmohan Prajapati
Update: 2023-08-04 10:00 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सनातन धर्म में सावन माह को पवित्र माह की संज्ञा दी गई है। इस माह में देवों के देव यानि कि महादेव शिव की आराधना की जाती है। वहीं इस माह में हर जगह हरियाली नजर आती है। ऐसे में यह भी कहा जाता है कि, भगवान शिव को पेड़-पौधे भी काफी प्रिय हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पौधों का जिक्र किया गया है, जो भगवान शिव को प्रिय हैं।

वैसे आपने पूजा में भगवान शिव के पसंदीदा फूल तो खूब चढ़ाए होंगे, लेकिन आप भोलेनाथ के ​​प्रिय पौधे को इस माह में लगाएंं तो भगवान की कृपा आपको जल्दी मिल सकती है। तो आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में जानते हैं, जिनके लगाने से आपके घर में सुख -समृद्धि के साथ भगवान शिव की कृपा आएगी।

आंकड़े का पौधा

ऐसा माना जाता है कि, भगवान शिव को आंकड़े का फूल पसंद है। वहीं ​सावन माह में आंकड़े का पौधा रोपित कर दिया जाए तो भगवान इससे प्रसन्न होते हैं। इस पौधे में भगवान शिव का वास माना जाता है, ऐसे में इस पौधे को अपने घर में लगाने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

शमी का पौधा

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए शमी का पौधा भी लगाया जा सकता है। यह भी शिवजी के पसंदीदा पौधों में से एक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि, इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। हालांकि, ध्यान रखें इस पौधे को घर की उत्तर और पूर्व दिशा में लगाएं।

बेलपत्र का पौधा

बेलपत्र भगवान शिव की पूजा में अहम माना गया है। शिवलिंग पर जल अभिषेक के बाद अधिकांश श्रद्धालु बेलपत्र अवश्य चढ़ाते हैं। बेलपत्र की छांव में शिवलिंग की स्थापना और उस नियमित रूप से जलाभिषेक करने से व्यक्ति को की भी धन की कमी नहीं होती है। ऐसे में आप इस पौधे को भी अपने घर में लगा सकते हैं, जिससे आपको भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होगी।

केले का पौधा

केला का पत्ता भी सावन माह ही नहीं बल्कि लगभग हर पूजा में शामिल किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि, केले का पौधा घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। वहीं इसे सावन के महीने में लगा लिया जाए तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही इससे घर में बरकत होती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News