CTET 2019 का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

CTET 2019 का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-21 14:19 GMT
CTET 2019 का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

डिजिटल डेस्क। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकडरी एजुकेशन ने (CTET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।  उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2019 को होगा। पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित होगा। देश के 97 शहरों में 20 भाषाओं में CTET परीक्षा का आयोजन होगा। 

CTET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2019 से शुरु हुई थी, जो 5 मार्च 2019 तक चली थी। नियमों के अनुसार इस परीक्षा में 60 फीसदी अंक लाने वाले उम्मीदवार को पास माना जाता है। उत्तीर्ण होने के बाद उम्मीदवार को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है। इस सर्टिफिकेट की वैधता  परीक्षा पास होने के अगले सात सालों तक होती है। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड :

  • उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट ओपन होते ही एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 

 

 

 

Tags:    

Similar News