Fake News: मोदी सरकार ने आयुष्मान मित्र के 1.17 लाख पदों पर निकालीं भर्तियां, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

Fake News: मोदी सरकार ने आयुष्मान मित्र के 1.17 लाख पदों पर निकालीं भर्तियां, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-01 06:19 GMT

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि, मोदी सरकार आयुष्मान मित्र के 1.17 लाख पदों पर भर्तियां कर रही है।

किसने किया शेयर?
कई ट्विटर और फेसबुक यूजर ने भी यही दावा किया है। Sarkari Guru नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो है। इस यूट्यूब चैनल ने भी यही दावा किया है कि, मोदी सरकार आयुष्मान मित्र के 1.17 लाख पदों पर भर्ती कर रही है।

Full View

क्या है सच?
भास्कर हिंदी की टीम ने पड़ताल में पाया कि, सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर हमें ऐसा कोई अपडेट नहीं मिला। जिससे पुष्टि होती हो कि आयुष्मान मित्र के 1.17 लाख पदों की वैकेंसी का दावा सही है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल PIB Fact Check से ट्वीट कर इस दावे को फेक बताया है।  PIB ने ट्वीट कर लिखा, दावा: एक #YouTube वीडियो में दावा किया गया है कि आयुष्मान भारत की वेबसाइट पर ‘आयुष्मान मित्र भर्ती 2020’ की घोषणा की गई है। #PIBFactCheck: यह दावा फर्जी है। आयुष्मान भारत की वेबसाइट पर ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है।

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा फर्जी है। आयुष्मान भारत की वेबसाइट पर ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है।
 

Tags:    

Similar News