National Mathematics Day 2019: आखिर क्यों 22 दिसंबर को मनाते हैं गणित दिवस?

National Mathematics Day 2019: आखिर क्यों 22 दिसंबर को मनाते हैं गणित दिवस?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-22 07:32 GMT
National Mathematics Day 2019: आखिर क्यों 22 दिसंबर को मनाते हैं गणित दिवस?

डिजिटल डेस्क। हर साल 22 दिसंबर को देश में राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) मनाया जाता है। आज के दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती है। जिनका जन्म 22 दिसंबर 1887 को हुआ था। रामानुजन का जन्म तमिलनाडु के इरोड में हुआ था। बचपन से ही इन्हें गणित में रूचि थी। इनकी गिनती महान वैज्ञानिकों में की जाती है।

राष्ट्रीय गणित दिवस का इतिहास :

22 दिसंबर 2012 को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने चेन्नई में श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की 125वीं वर्षगाठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रिय गणित दिवस घोषित किया। इस प्रकार 22 दिसंबर 2012 को देशभर में पहली बार राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। 

श्रीनिवास रामानुजन के बारें कुछ खास बातें :

  • श्रीनिवास रामानुजन ने 12 साल की उम्र में त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली और बिना किसी सहायता के कई प्रमेय विकसित किए।
  • रामानुजन को गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज, कुंभकोणम में अध्ययन करने के लिए छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया था।
  • श्रीनिवास रामानुजन ने मद्रास पोर्ट ट्रस्ट में क्लर्क की नौकरी भी की।
  • साल 1917 में रामानुजन को लंदन मैथमेटिकल सोसाइटी का सदस्य चुना गया।
  • वर्ष 1918 में वे रॉयल सोसाइटी के फेलो बने। 
  • 32 साल की आयु में रामानुजन दुनिया से अलविदा हो गए। 

 

Tags:    

Similar News