ब्रेकअप कंफर्म: दो साल बाद टूटा आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का रिश्ता! करीबी दोस्त ने कंफर्म किया ब्रेकअप

  • आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप
  • दो साल बाद टूटा कपल का रिश्ता
  • करीबी दोस्त ने कंफर्म किया ब्रेकअप

Sanjana Namdev
Update: 2024-05-05 08:16 GMT

डिजिटल डेस्क,मुंबई। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर्स की खबरे लंबे समय से चर्चा में थीं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। लेकिन इन सभी पर चर्चा तब शुरु हुई जब कॉफी विद करण में करण जौहर ने इस और इशारा किया कि एक पार्टी में अनन्या और आदित्य एक कॉर्नर में खड़े बातें कर रहे थे। इसके बाद दोनों को मनीष मल्होत्रा की पार्टी में भी एक साथ स्पॉट किया गया था। वहीं दोनों मनीष मल्होत्रा के लिए एक साथ रैंप पर भी चले थे। तब भी लोगों को उनके बीच केमिस्ट्री दिखाई दी थी। दोनों लगभग 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते थे। लेकिन अब खबरें आ रही हैं की आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों स्टार्स ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था।

यह भी पढ़े -फिटेड बैकलेस ड्रेस में अनन्या ने ढाया कहर, बोल्ड लुक से फैंस को किया घायल

करीबी दोस्त ने कंफर्म किया ब्रेकअप

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के एक करीबी दोस्त ने बॉम्बे टाइम्स को बताया कि कपल ने मार्च में ही ब्रेकअप कर लिया था। खबरे हैं कि 'लगभग एक महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया। वे काफी अच्छे चल रहे थे और ब्रेकअप हम सभी के लिए एक सदमे की तरह था। वे एक-दूसरे को लेकर सिंसेयर हैं।' आदित्य से ब्रेकअप होने के बाद अनन्या काफी हर्ट हैं लेकिन वे आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। वह अपने नए दोस्त के साथ समय बिता रही हैं। वहीं आदित्य भी मूव ऑन करने की कोशिश कर रहे हैं।

दो साल से कर रहे थे डेट

आदित्य और अनन्या करीब दो साल से डेट कर रहे थे। पिछले महीने एक्ट्रेस के पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। उनके इस पोस्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों सितारों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। खबर के मुताबिक दोनों दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं, ब्रेकअप के खबरों पर भी दोनों सितारे चुप्पी साधे हुए हैं। इस खबर को सुनने के बाद कपल के फैंस को भी गहरा सदमा लगा है।

यह भी पढ़े -करण जौहर ने क्लिक की अनन्या पांडे की फोटो, तो इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने कहा- 'लव यू'

वायरल पोस्ट में अनन्या ने लिखा

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'अगर यह वास्तव में आपके लिए है, तो यह आपके पास वापस आ जाएगा। यह केवल आपको वो सबक सिखाने के लिए ही जाएगा, जो आप केवल अपने दम पर ही सीख सकते हैं। यदि यह वास्तव में आपके लिए है, तो यह वापस आ जाएगा, भले ही आपने इसे दूर धकेल दिया हो, भले ही आप इनकार कर रहे हों, भले ही आप यह मान लें कि इतनी सुंदर चीज कभी भी वास्तव में आपकी नहीं हो सकती।'

यह भी पढ़े -ऋतिक रोशन ने फिल्म 'खो गए हम कहां' के लिए अनन्या पांडे को कहा, 'आप स्‍टार हैं'


Tags:    

Similar News