फिरोज खान निधन: भाबीजी घर पर हैं फेम एक्टर फिरोज खान ने दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक ने ली एक्टर की जान

  • भाबीजी घर पर हैं फेम एक्टर फिरोज खान ने दुनिया को कहा अलविदा
  • हार्ट अटैक ने ली एक्टर की जान

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-23 12:26 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। भाबीजी घर पर हैं फेम फिरोज खान ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया है। एक्टर का यूपी में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। इस खबर को सुनने के बाद एक्टर के फैन्स को बड़ा झटका लगा है। फिरोज खान को अमिताभ बच्चन की मिमिक्री के लिए भी जाना जाता है। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करते हुए उनके काफी सारे वीडियो हैं। फिरोज खान एक बेहतरीन एक्टर थे उनका जाना टीवी इंडस्ट्री के लिए बड़ी छती है।

इवेंट्स में लिया था हिस्सा

खबरों के मुताबिक, एक्टर कुछ समय के लिए बदायूं में थे। यहां उन्होंने कुछ इवेंट में हिस्सा लिया था। वो सोशल मीडिया पर भी परफॉर्मेंस के वीडियोज शेयर कर रहे थे। उनकी आखिरी परफॉर्मेंस को फैंस ने काफी प्यार दिया था। फिरोज खान का निधन हार्ट अटैक के चलते हुए। फिलहाल एक्टर के परिवार की ओर से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई हैं।अब एक्टर के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस शॉक्ड हो गए हैं।

यह भी पढ़े -'ध्रुव तारा' में दफनाने वाले सीन की शूटिंग के दौरान मैं जिंदगी की अहमियत को समझ सकी रिया शर्मा

अमिताभ बच्चन के थे फैन

बता दें कि फिरोज अमिताभ बच्चन के काफी बड़े फैन थे। वो सबसे ज्यादा उन्हीं की मिमिक्री करते थे। इसी के साथ वो बाकी एक्टर्स की भी मिमिक्री करते थे। फिरोज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थे। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम भी उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। फिरोज खान ने इंस्टाग्राम एक दिन पहले ही आखिरी पोस्ट किया था। वह दोस्तों के साथ रील बनाते नजर आए थे।

यह भी पढ़े -मैं ऐसे माहौल में पली-बढ़ी हूं, जिन्होंने मेरी अच्छे और बुरे की पहचान को बढ़ाया है नेहा शर्मा

इन शोज का हिस्सा रहे फिरोज

फिरोज के काम की बात करें तो उन्होंने शोज भाबीजी घर पर हैं, जीजा जी छत पर हैं, साहेब बीवी और बॉस, हप्पू की उल्टन पल्टन और शक्तिमान में काम किया है। वो 'अदनान सामी' के सॉन्ग 'थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे' में भी नजर आए थे।

यह भी पढ़े -'पुष्पा 2' के दूसरे गाने का टीजर रिलीज, रश्मिका ने किया हुक स्टेप

Tags:    

Similar News