बॉलीवुड में महानायक के 49 साल पूरे, सोशल मीडिया पर कुछ यूं शेयर की खुशी

बॉलीवुड में महानायक के 49 साल पूरे, सोशल मीडिया पर कुछ यूं शेयर की खुशी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-15 09:27 GMT
बॉलीवुड में महानायक के 49 साल पूरे, सोशल मीडिया पर कुछ यूं शेयर की खुशी

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  15 फरवरी यानी आज ही के दिन अमिताभ बच्‍चन ने अपनी पहली फिल्‍म "सात हिंदुस्‍तानी" साइन की थी। अमिताभ बच्‍चन बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में 49 साल पूरे होने की खुशी के मौके पर उनके फैन्‍स का जश्‍न मना रहे हैं। अमिताभ बच्‍चन की यह पहली फिल्‍म 7 नवंबर 1969 में रिलीज हुई थी। इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन ने एक मुस्लिम कवि अनवर अली अनवर की भूमिका निभायी थी। 

 

 

 

बिग बी ने इसकी जानकारी ट्विटर

बिग बी ने इसकी जानकारी ट्विटर के ज़रिए भी दी है। बिग बी लिखते हैं- ""49 साल पहले मैं सपनों की नगरी में आया था और अपनी पहली फ़िल्म... सात हिंदुस्तानी 15 फरवरी1969 को साइन की थी।"" मगर, ये सब उतना आसान नहीं था। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. हरिवंश राय बच्चन का बेटा होने के बावजूद अमिताभ को फ़िल्मी दुनिया में शुरुआत करने के लिए अपने हिस्से का संघर्ष करना पड़ा, जो The Amitabh Bachchan बनने से पहले अगले कई सालों तक जारी रहा।

 

 

फेसबुक एकाउंट पर शेयर खुशी

इस बात की खुशी अमिताभ बच्चन ने अपने फेसबुक एकाउंट पर शेयर की है। अमिताभ बच्चन ने लिखा है ’49 साल पहले जब में सपनों के शहर मुंबई में आया और अपनी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी साइन की, 15 फरवरी 1969… वाह… यह एक लंबा समय है।’ ‘सात हिंदुस्तानी’ अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने एक मुस्लिम कवि अनवर अली की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म उसी साल 7 नवंबर को रिलीज हुई थी।

 

 

‘सात हिंदुस्तानी’ का सफर 
 

सात हिंदुस्तानी उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि अपने सपने को पूरा करने की तरफ पहला कदम था। अमिताभ ने बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत के ए अब्बास की फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से की, जिसमें उन्होंने एक शायर का किरदार निभाया था। ये अमिताभ की इकलौती ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी। अमिताभ आज फिल्मों के लिए करोड़ों लेते हैं. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ की पहली कमाई मात्र 300 रुपए थी। ‘सात हिंदुस्तानी’ फ्लॉप रही मगर अमिताभ को अपनी पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। सात हिंदुस्तानी के बाद अमिताभ बच्चन की फ़िल्मी दुनिया में एंट्री तो हो गयी, मगर पहली बड़ी कामयाबी के लिए चार साल कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

 

कांट्रेक्ट साइन से पहले लिखी चिट्ठी 

ख्वाज़ा अहमद अब्बास अमिताभ के पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन को अच्छी तरह जानते थे, लेकिन अमिताभ ने इसका ज़िक्र तब तक नहीं किया, जब तक बताना ज़रूरी नहीं हो गया। पिता का नाम पता चलते ही अब्बास ने अमिताभ को साइन करने से पहले उनके पिता की अनुमति लेने का फ़ैसला किया और ख़ुद तार भेजकर पूछा कि क्या वो अमिताभ को फ़िल्म में कास्ट कर सकते हैं। ये कमर्शियली फ़िल्म नहीं चली, लेकिन सिनेमा को एक ऐसा सितारा दे दिया, जिसकी रोशनी आज भी कायम है।

 

 

सदी का महानायक/अवार्ड 

अमिताभ बच्‍चन ने 49 सालों के अपने करियर में कई एतिहासिक किरदार किए हैं। "एंग्री यंगमैन" का टाइटल अपने साथ जोड़ने वाले अमिताभ को उनकी बुलंद आवाज के लिए हर कोई याद करता है। इसलिए तो उन्हें सदी का महानायक कहा जाता है। 75 वर्षीय बिग बी ने अपने करीब पांच दशक के करियर में 190 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। वह चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार और 15 बार फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके हैं। उन्हें 2017 में पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड गोवा में हुए फिल्म महोत्सव के दौरान दिया गया।  

 

 

बिग बी ‘102 नॉट आउट’ आएंगे नजर 

जल्द ही अमिताभ की फिल्म ‘102 नॉट आउट’ आने वाली है। इस फिल्म में वो ऋषि कपूर के साथ नज़र आने वाले है। ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन की जोड़ी दर्शकों को पूरे 27 साल बाद साथ देखने को मिलेगी। यह फिल्म 4 मई को रिलीज होने वाली है। 

Similar News