न्यूटन के ऑस्कर नॉमिनेशन से प्रियंका दुखी

न्यूटन के ऑस्कर नॉमिनेशन से प्रियंका दुखी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-26 10:15 GMT
न्यूटन के ऑस्कर नॉमिनेशन से प्रियंका दुखी

डिजिटल डेस्क,मुंबई।अभिनेता राज कुमार राव और डायरेक्टर अमित मासुरकर की फिल्म "न्यूटन" ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो गई है. इस उपलब्धी से पूरी टीम बेहद खुश है. लेकिन वहीं फिल्म "न्यूटन" को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा काफी दुखी हैं। अब आप सोच रहे होंगे "न्यूटन" को नॉमिनेट होने से प्रियंका क्यों नाखुश है तो चलिए आपको बताते हैं।

दरअसल बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म "वेंटीलेटर" भी इन दिनों काफी चर्चे में रही। कहा जा रहा था कि "वेंटीलेटर" भी ऑस्कर जा रही फिल्मों की दावेदार थी। लेकिन उसकी जगह राजकुमार राव की फिल्म "न्यूटन" ने ले लिया। जब ये खबर प्रियंका को पता चला तो इससे वो काफी दुखी थी. प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा इस फिल्म की निर्माता भी थी।

प्रियंका को बेसब्री से था इंतजार

एक मिडिया चैनल से बातचीत के दौरान "वेंटीलेटर" के डायरेक्टर ने बताया इस फिल्म को लेकर पूरी टीम इसी आस में थी कि ये फिल्म ऑस्कर के लिए जरुर चूना जाएगा। इनमे सबसे ज्यादा एक्साइटेड प्रियंका की मा मधु चोपड़ा थी. जैसे -जैसे नोमिनेशन का समय नजदीक आ रहा था वैसे-वैसे मधु नर्वस भी हो रहीं थी। इस फिल्म को चुने जाने को लेकर प्रियंका को भी बहुत उम्मीद थी।

Similar News