बॉलीवुड को एक और झटका: इरफान खान के बाद ऋषि कपूर का निधन, फैंस की आंखें हुईं नम 

बॉलीवुड को एक और झटका: इरफान खान के बाद ऋषि कपूर का निधन, फैंस की आंखें हुईं नम 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-30 05:13 GMT
बॉलीवुड को एक और झटका: इरफान खान के बाद ऋषि कपूर का निधन, फैंस की आंखें हुईं नम 

डिजिटल डेस्क, मुबंई। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का आज निधन हो गया। खराब तबीयत होने के वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बात की जानकारी ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने दी थी। इसके बाद आज महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि अब ऋषि कपूर हमारे बीच में नहीं हैं। इससे पहले 29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने अपने एक बेहतरीन कलाकार इरफान खान को खो दिया था। ऋषि कपूर की मौत की खबर सुनते ही सभी ने एक के बाद एक उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है।

 

रणवीर सिंह ने खोले दीपिका के राज, आधी रात को इस चीज की होती है तलब, जानें क्या है वो


देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया और ट्वीट कर लिखा कि फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से  मैं काफी दुखी हूं। उनके जाने से देश ने एक दिग्गज अभिनेता को खो दिया है।

 

 

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा कि--- वो गया, ऋषि कपूर गए, अभी उनका निधन हुआ, मैं टूट गया हूं! इस ट्वीट को किए अमिताभ बच्चन को किए अमिताभ बच्चन को कुछ ही समय हुआ था और इसपर 65 हजार से भी ज्यादा लाइक आ गए। 

Hot Photos: बाथ टब में नहाते हुए शेयर की इस एक्ट्रेस ने फोटो, तन बदन देख मदहोश हो जाएंगे आप...

कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनते ही ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा - ये हफ्ता बारतीय सिनेमा के लिए दुखद रहा, एक और लिजेंड ऋषि कपूर को हमने आज खो दिया। एक शानदार अभिनेता, जो हर जेनरेसन के लिए प्रेरणादायी थे।

 

 

देश के सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के गुजर जाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने टवीट कर लिखा - ऋषि कपूर का आकास्मिक निधन हैरान करने वाला है। वह एक शानदार अभिनेता के साथ-साथ एक बेहतरीन इंसान भी थे। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।

 

 

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने ट्वीट कर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा हम सब एक बुरे सपने के बीच हैं, ऋषि कपूर के जाने से बड़ा झटका लगा है। ये दिल तोड़ने वाला है, वो महान थे और मेरे एक शानदार दोस्त भी। 

 

 

वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा कर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी। इस तस्वीर में प्रियंका, ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि ये तसवीर उस वक्त की है जब ऋषि कपूर अपने कैंसर का इलाज कराने के लिए विदेश गए थे।

बॉलीवुड: करीना कपूर ने ड्रेस को प्रेस ना करने पर स्टाफ को यूं लगाई फटकार, वीडियो हुआ वायरल

 

कभी साथ काम कर चुके अक्षय कुमार और विद्या बालन के बीच हुई थी आखिरी फिल्म के दौरान हाथापाई, देंखे वीडियो

 

मनोज वाजपायी ने भी ट्वीट कर ऋषि कपूर के जाने पर दुख व्यक्त किया।

 

इतना ही नहीं अभिनेका रजा मुराद के तो आंसु झलक पड़े ये सुनते ही कि उनका दोस्त ऋषि कपूर उन्हें ही नहीं इस दुनिया को बी अलविदा कह गया है। हालांकि इन ट्वीट्स का सिलसिला यूहीं बरकरार रहेगा क्योंकि बॉलीवुड का ये मान पाना कि ऋषि कपूर जैसे दिग्गज सुपरस्टार हमारे बीच नहीं है ये बहुत मुश्किल है। 


          

Tags:    

Similar News