अर्जुन-परिणीति की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का First look रिलीज

अर्जुन-परिणीति की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का First look रिलीज

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-25 09:58 GMT
अर्जुन-परिणीति की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का First look रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर साथ आ रहे हैं और उनकी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की रिलीज डेट की घोषणा भी हो गई है। अर्जुन ने भी इसी तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया, "नमस्ते इंग्लैंड शुरू." यह अर्जुन और परिणीति तीसरी बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले यह जोड़ी ‘इश्कजादे’ में नजर आ चुकी है और दोनों ने हाल ही में दिबाकर बनर्जी की फिल्म "संदीप और पिंकी फरार" की शूटिंग पूरी की है।

 

 

बता दें कि निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह "नमस्ते इंग्लैंड" बना रहे हैं। यह फिल्म पंजाब और कनाडा में फिल्माई जाएगी। कहानी की शुरुआत पंजाब के अमृतसर और लुधियाना से होगी। जिसके बाद ढाका, बांग्लादेश का रुख किया जाएगा। उसके बाद एक हिस्से की शूटिंग बेल्जियम के ब्रसेल्स में भी की जाएगी। इसके अलावा फिल्म के कुछ सीन को लंदन और मुंबई के कुछ हिस्सों में शूट किया जाएगा। इस फिल्म में परिणिती के किरदार का नाम जसमीत है और अर्जुन के किरदार का नाम परम है।

 

 

इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से परिणीति और अर्जुन की जोड़ी सभी को गुदगुदाने के लिए तैयार है। फिल्म के पहले पोस्टर को रिलीज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का भी एनाउंसमेंट कर दिया गया है। ये फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। काफी समय से अर्जुन कपूर और परिणीति की जोड़ी का फैंस का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में एस साल बैक टू बैक इस जोड़ी की दो फिल्में फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम साबित नहीं होने वाली हैं।

Similar News