भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के हाथ लगा एक बड़ा प्रोजेक्ट, करण जौहर की इस फिल्म में लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

मनोरंजन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के हाथ लगा एक बड़ा प्रोजेक्ट, करण जौहर की इस फिल्म में लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

Sanjana Namdev
Update: 2023-03-10 06:20 GMT
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के हाथ लगा एक बड़ा प्रोजेक्ट, करण जौहर की इस फिल्म में लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

डिजिटल डेस्क मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह को कौन नहीं जानता वे सालों से अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाती आ रही हैं। उनका नाम भारत के बेस्ट कॉमेडियन में गिना जाता है। भारती ने ये मुकाम अपने दम पर हासिल किया है। भारती अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। कोई रिएलिटी शो हो या फिर सोशल मीडिया वे हमेशा लोगों को हंसाती रहती हैं। वे कई टीवी शो को हॉस्ट भी करती हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि, भारती के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। जिसमें वे अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ नजर आने वाली हैं। इसी जानकारी खुद कॉमेडियन भारती ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है। 

करण जौहर की फिल्म में आएंगी नजर
इंटरव्यू में भारती सिंह ने खुलासा किया कि वह करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ कैमियो रोल कर रही हैं। भारती ने कहा कि अचानक एक दिन उन्हें करण जौहर की टीम से एक कॉल आया था। उन्होंने कहा कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बीच में एक एडवरटाइजमेंट है और उन्होंने भारती और हर्ष को फिल्म में कैमियो रोल प्ले करने के लिए बुलाया। उन्होंने कहा कि सेट पर उनके साथ श्रद्धा आर्या भी थीं और करण जौहर के साथ काम करना मजेदार रहा। 

इस दिन होगी फिल्म रिलीज
करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर रॉकी खतुरिया का रोल निभाते नजर आएंगे जबकि आलिया रानी चटर्जी के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में आलिया और रणवीर के अलावा एक्टर धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, तोता रॉय चौधरी, सास्वता चटर्जी सहित कई सितारे नजर आएंगे।  इस फिल्म में भारती और हर्ष के अलावा भी श्रद्धा आर्या और अर्जुन बिजलानी जैसे टीवी सेलेब्स भी कैमियो रोल करते नजर आएंगे। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 

Tags:    

Similar News