भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने बेटे लक्ष्य  का दिखाया चेहरा, फैंस ने लुटाया प्यारा 

भारती के बेटे की मुंह दिखाई भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने बेटे लक्ष्य  का दिखाया चेहरा, फैंस ने लुटाया प्यारा 

Neha Kumari
Update: 2022-07-12 07:26 GMT
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने बेटे लक्ष्य  का दिखाया चेहरा, फैंस ने लुटाया प्यारा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने इस साल अप्रैल अपने बच्चे का स्वागत किया। हालांकि लंबे समय से कपल ने अपने बच्चे का चेहरा पूरी दुनिया से छुपा कर रखा, जिसके बाद उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस रिवील कर दिया है। अब दोनों ने अपने यूट्यूब व्लॉग में पहली बार अपने बच्चे लक्ष्य का चेहरा दिखाया है। बच्चे का वीडियो शेयर करने के साथ ही भारती ने अपने फैंस से पूछ डाला की आखिर लक्ष्य उनके जैसा दिखता है या हर्ष जैसा।

3 महीने का हुआ लक्ष्य
भारती ने अपने बेटे लक्ष्य का वीडियो काफी खास दिन शेयर किया है, लक्ष्य आज 3 महीने का हो गया है। इस मौके पर हर्ष और भारती ने लक्ष्य का कमरा और उसका चेहरा फैंस को दिखाया साथ ही तीन महीने का सेलीब्रेशन करते हुए बर्थडे केक काटा। भारती ने इस प्यारे वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शनमें लिखा, “है ना हमारा गोला प्यारा। अब आप बताओ गोला किसपे गया है मेरे पे या हर्ष पे?” वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बेबी सही में सभी के लिए खुशयों की गोली होगा! बहुत प्यारा है ये।”

भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने अप्रैल में अपने बेटे लक्ष्य का वेलकम किया। इंस्टाग्राम पर भारती ने अपने मैटरनिटी शूट से कई तस्वीरे पोस्ट की थी। लेकिन कॉमेडियन ने अभी तक अपने की झलक दुनिया को नहीं दिखाई थी। फैंस भारती के बेटे की पहली झलक देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे और आखिरकार भारती ने उन्हें खुशई दे ही दीं। बता दें कि, भारती अपने बच्चे को जन्म देने के दो हफ्ते से भी कम समय के बाद ही अपने काम पर लौट आई थीं। फिलहाल भारती और हर्ष शो हुनरबाज, जो हाल ही में समाप्त हुआ और द खतरा खतरा के होस्ट हैं।
 

Full View

वीडियो क्रेडिट-LOL (Life of Limbachiyaa’s)

Tags:    

Similar News