valentine day: बिपाशा ने लिखा करण के लिए लव लेटर

valentine day: बिपाशा ने लिखा करण के लिए लव लेटर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-14 09:22 GMT
valentine day: बिपाशा ने लिखा करण के लिए लव लेटर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज वैलेंटाइन डे का खुमार सभी पर छाया हुआ है। हर कोई प्यार के रंग में डूबा हुआ है। आखिर हो भी क्यों न हो। यह दिन है ही इतना खास, जब दो प्रेमी अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। इस खूबसूरत प्यार भरे मौसम से बॉलीवुड सेलेब्स कैसे अछूते रह सकते थे। इसलिए इस खास मौके पर बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के लिए एक लव लेटर लिखा। साथ ही बिपाशा बसु ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने पति को किस कर रही हैं। 

अपने पति के लिए इस खास दिन पर लव लेटर पढ़ते हुए बिपाशा की ​खुशी का ठिकाना नहीं था। लेटर पढ़ते हुए बिपाशा बहुत रोमांटिक हो जाती है और अपने पति को किस करने लगती है। बिपाशा ने इस वीडियों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा ""मेरे प्यार करण ने मेरे और हमारे प्यार को खूबसूरत शब्दों में बयां किया। मैं दुनिया की सबसे लकी लड़की हूं। करण मेरी जिंदगी के हर एक दिन और पल को बहुत स्पेशल महसूस कराते हैं।"" बिपाशा और करण की केमेस्ट्री को दर्शक रील लाइफ के साथ रियल लाइफ में भी पसंद करते है। ये दोनों अपनी फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। 

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी उस समय परवान चढ़ी, जब दोनो अपनी फिल्म अलोन की शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद इन दोनों ने साल 2016 में बंगाली रीति रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों अपने शादीशुदा जीवन के खुशनुमा पलों को एंजॉय कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले करण सिंह ग्रोवर टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। बिपाशा के पहले उनकी दो प​त्नीयां और थीं। बिपाशा, करन सिंह ग्रोवर की तीसरी प​त्नी है। 

Similar News