ऋषि कपूर ने प्रिया प्रकाश को लेकर किया ऐसा ट्वीट, पढ़कर चौंक जाएंगे आप

ऋषि कपूर ने प्रिया प्रकाश को लेकर किया ऐसा ट्वीट, पढ़कर चौंक जाएंगे आप

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-17 06:05 GMT


 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वेलेटाइन्स डे के मौके सोशल मीडिया पर एक गाना खूब वायरल हुआ था और उस गाने में दिखी एक्ट्रेस रातों-रात स्टार बन गईं। इतना पढ़ते ही आप समझ गए होंगे कि हम मलायली फिल्म "ओरु अडार लव" के गाने "माणिक्य मलराय पूवी" की बात कर रहे है। इस गाने में एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर के आंख मारने के अंदाज पर करोड़ों लोग फिदा हो गए और उन्हें सोशल मीडिया लाखों-करोड़ों लोगों ने फॉलो किया। सोशल मीडिया से स्टार बनीं प्रिया की आंखों की मस्ती के कई दीवाने हुए, उन्हीं दीवानों में एक बॉलीवुड का एक्टर भी शामिल हो गया है। इस बॉलीवुड एक्टर ने  प्रिया प्रकाश को लेकर ट्वीट भी किया है। चलिए ज्यादा सस्पेंस ना बनाते हुए आपको बता देते हैं कि वो कौन सा बॉलीवुड एक्टर है जो प्रिया को नैनों का दीवाना बन बैठा है।  

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो कहे जाने वाले ऋषि कपूर की, जी हां आपने बिल्कुल ठीक सुना ऋषि कपूर । ऋषि प्रिया प्रकाश के बारे में ट्विटर पर जमकर वाहवाही करते हुई दिखाई दिए। 

 

 

ऋषि ने ट्विटर पर प्रिया की आंख मारने वाली एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि "इस लड़की के लिए मैं बड़ी स्टारडम की उम्मीद करता हूं, जिसका नाम प्रिया प्रकाश है। काफी आकर्षित, उत्तेजित होने के बावजूद मासूम दिखती है। माय डियर प्रिया, आने वाले टाइम में लोग तुम्हें देखने के लिए बेताब होंगे, गॉड ब्लेस यू।" ऋषि कपूर यही नहीं रुके, अपने मजाकिया अंदास के जाने वाले इस एक्टर ने लिखा कि "मेरे टाइम में नहीं आईं आप! क्यों? Lol

 

 

 

दरसअल ऋषि कपूर अक्सर उन एक्टर्स में से एक हैं जो अपने ट्वीट्स के जरिए ताजा मुद्दों पर बयान देते रहे हैं वो भी अपने अंदाज में। फिर वो चाहे  प्रिया वारियर हो या फिर पीएनबी घोटाले में हजारों करोड़ रुपए का घपला करने वाले बिजनेसमैन नीरव मोदी। हर मुद्दों पर अपनी राय रखने में वो कभी पीछे नहीं हटते। वहीं ऋषि किसी पर गुस्सा होते हैं तो उन पर खुलकर भड़ास भी निकालते हैं। 
 

Similar News