एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बोलीं- महात्मा गांधी की हत्या का जश्न मनाने वाले आज सत्ता में हैं

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बोलीं- महात्मा गांधी की हत्या का जश्न मनाने वाले आज सत्ता में हैं

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-01 16:31 GMT
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बोलीं- महात्मा गांधी की हत्या का जश्न मनाने वाले आज सत्ता में हैं
हाईलाइट
  • बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक विवादित बयान दिया है।
  • इस दौरान स्वरा ने खालिस्तान का भी जिक्र किया।
  • स्वरा ने कहा कि जिन लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की और उसे सेलिब्रेट किया
  • वो आज सत्ता में हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर शनिवार को मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के खिलाफ विवादित बयान देकर हलचल मचा दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की और उसे सेलिब्रेट किया, वो आज सत्ता में हैं। स्वरा प‍िछले दिनों भीमा कोरेगांव हिंसा में हुई वामपंथी नेताओं की गिरफ्तारी पर बोल रही थी। स्वरा ने इसके अलावा खालिस्तान का भी जिक्र किया

स्वरा ने कहा, "इस देश में महात्मा गांधी जैसे महान इंसान की हत्या हुई। उस वक्त भी कुछ ऐसे लोग थे, जो सेलिब्रेट कर रहे थे उनकी हत्या को। आज वो सत्ता में हैं। तो क्या उन सबको डाल देना चाहिए जेल में? नहीं न... बिल्कुल नहीं। इसका जवाब है नहीं।"

 


इस दौरान स्वरा ने खालिस्तान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "जब खाल‍िस्तान की मांग चल रही थी तो बहुत से लोग भिंडरावाले को संत बुलाते थे। संत जरनैल बोलते थे। तो क्या उनको जेल में डाल देंगे? नहीं न। जब तक वह किसी भी जुर्म में सीधे शामिल न हो, उससे पहले उन्हें सजा नहीं दी जा सकती न। हमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है कुछ असामाजिक तत्वों से। ये जो हमारे समाज में जेल में डालो... ये जुर्म है... की जो आदत है, इससे बचकर रहने की जरूरत है। इस तरह का समाज और ऐसा व्यवहार कोई अच्छी चीज नहीं है।

बता दें कि स्वरा अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार वह भीमा कोरेगांव में हुए छापेमारी में गिरफ्तार किए गए वामपंथी विचारकों अपनी राय दे रही थीं। इस कार्रवाई में पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं गौतम नवलखा, वरवर राव, सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरा और वरनोन गोंजाल्विस को गिरफ्तार किया गया था। स्वरा ने इससे पहले भी अपने बयानों से हड़कंप मचाया था। कुछ दिनों पहले ही भारतीय जवानों पर निशाना साधने पर स्वरा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था।

Similar News