सोनम कपूर के बेबी शॉवर में नजर आएंगी दीपिका और आलिया, बॉलीवुड के ये सेलेब्स भी बनेंगे हिस्सा

सोनम कपूर बेबी शॉवर सोनम कपूर के बेबी शॉवर में नजर आएंगी दीपिका और आलिया, बॉलीवुड के ये सेलेब्स भी बनेंगे हिस्सा

Neha Kumari
Update: 2022-07-12 06:03 GMT
सोनम कपूर के बेबी शॉवर में नजर आएंगी दीपिका और आलिया, बॉलीवुड के ये सेलेब्स भी बनेंगे हिस्सा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियो में बनी हुई हैं। लंदन में ग्रैंड बेबी शॉवर करने के बाद सोनम और आनंद आहूजा मुंबई में अब खास सेलीब्रेशन के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट की माने तो सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा बेबी शॉवर का आयोजन करने जा रहे हैं। ये ग्रैंड सेलीब्रेशन रविवार यानि 17 जुलाई को मुंबई किया जाएगा। इस दिन बॉलीवुड के कई सेलेब्स के इसमें शामिल होने की खबर है। 

ये बॉलीवुड सेलेब्स होंगे शामिल
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनम के बेबी शॉवर में आने वाले गेस्ट्स की लिस्ट की तैयार हो गई है, इस खास शाम में चार चांद लगाने के लिए दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी, स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, मसाबा गुप्ता, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा शामिल होंगी। इसके अलावा सोनम के कजिन जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर और मोहित मारवाह भी इसका हिस्सा बनेंगे।

बेबी शॉवर की पार्टी अनिल कपूर की वाइफ सुनीता की बहन कविता के घर बांद्रा में होगी, वहां रॉकडेल नाम के बंगले कई मेहमान शामिल होंगे। सेलीब्रेशन की गेस्टलिस्ट में बॉलीवुड से कई सेलेब्स मौजूद रहेंगे। वहीं इस पार्टी में मॉमी टू बी आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सोनम की एक नवजात बच्चे के साथ फेक फोटो खूब वायरल हुई थी, हालांकि बाद में पता चला कि ये फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से एडिट करके शेयर की जा रही है। सोनम अभी तक मां नहीं बनी हैं, 17 जुलाई को मुंबई में वो ग्रैंड बेबी शॉवर में नजर आएंगी।

Tags:    

Similar News