महाभारत वेब सीरीज को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज करने की तैयारी में जुटा डिज्नी प्लस हॉटस्टार, फर्स्ट लुक आया सामने

जल्द आयेगी महाभारत महाभारत वेब सीरीज को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज करने की तैयारी में जुटा डिज्नी प्लस हॉटस्टार, फर्स्ट लुक आया सामने

Raja Verma
Update: 2022-09-10 13:42 GMT
महाभारत वेब सीरीज को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज करने की तैयारी में जुटा डिज्नी प्लस हॉटस्टार, फर्स्ट लुक आया सामने

डिजिटल डेस्क,दिल्ली।  भारत के सबसे बड़े महाकाव्य "महाभारत" पर इंटरनेशनल लेवल में वेब सीरीज देखने को मिल सकती इसे अलग रूप में दर्शकों के सामने लाने का अनाउंसमेंट हो गया है। जिसका फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे है। बता दें कि वेब सरीज से जुड़ी 6 तस्वीर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने रिलीज की है। जो दुनियाभर के सभी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बीआर चोपड़ा की महाभारत टेलीविजन इतिहास की सबसे पॉपुलर टीवी शोज में से एक है। बता दें कि महाभारत को 2013 में स्टार प्लस पर प्रसारण किया गया था, तब दर्शकों ने इस शोज को खूब पसंद किया। पिछले कई साल से यह भी दावा किया जा रहा था कि महाभारत पर फिल्म या वेब सरीज बनाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने महाभारत की कहानी पर वेब सरीज बनाने का ऐलान किया है। जिसकी आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने डी23 एक्सपों में किया। इसके अलावा अमेरिका में चल रहे इस कार्यक्रम में कॉफी विद करण सीजन 8 और शोटाइम नाम से एक नई सीरीज पर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि महाभारत को बनाने में प्रोडयूसर मधु मंटेना के अलावा माइथोवर्स स्टूडियो और अल्लू एंटरटेनमेंट भी इस प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। 


डिज्नी प्लस हॉटस्टार मिले अवसर से खुश- मधु मंटेना   

महाभारत वेब सीरीज पर प्रोडयूसर मधु मंटेना ने एक बयान जारी कर कहा  ‘ऐसा कहा जाता है कि मानव जाति जो भी अनुभव करता उसका कोई ना कोई भावनात्मक संघर्ष महाभारत की कहानियों और पात्रों में दिखता है। हम डिज्नी प्लस हॉटस्टार द्वारा मिले अवसर को पाकर बेहद खुश हैं।‘ 

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने की आधिकारिक पुष्टि

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने महाभारत की कहानी पर बनने वाली वेब सीरीज की पुष्टि अपने ट्वीटर हैन्डल पर किया है। 

ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने की तैयारी- गौरब बनर्जी

डिज्नी प्लस हॉटस्टार इंडिया के हेड ऑफ कंटेंट प्रमुख गौरव बनर्जी ने बताया है कि ‘करोड़ों लोग हैं जो महाभारत की कहानी को किसी ना किसी रूप में जानते हैं। मेरे देश में अधिकतर लोग बचपन में अपने दादा-दादी से महाभारत से जुड़ी कहानियां को सुनते आए हैं, देश में करोड़ों और लोग हैं जो इस बात से अनजान हैं कि वो क्या खो रहे हैं। अगले साल इस अविश्वसनीय कहानी को ग्लोबल स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाना हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी।‘

Tags:    

Similar News