मशहूर सिंगर शकीरा का अपने लॉग टाईम बॉयफ्रेंड फुटबॉलर जेरार्ड पिक से हुआ ब्रेकअप

शकीरा ब्रेक-अप मशहूर सिंगर शकीरा का अपने लॉग टाईम बॉयफ्रेंड फुटबॉलर जेरार्ड पिक से हुआ ब्रेकअप

Manuj Bhardwaj
Update: 2022-06-02 11:04 GMT
मशहूर सिंगर शकीरा का अपने लॉग टाईम बॉयफ्रेंड फुटबॉलर जेरार्ड पिक से हुआ ब्रेकअप

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। शकीरा सिंगिग की दुनिया में एक जाना माना नाम हैं। वाका वाका और हिप्स डोंट लाई जैसे सुपरहिट गाने दुनिया भर में आज भी मस्ती से गाये जाते हैं। इन दिनो शकीरा मीडिया में छाई हुई है। खबरें है कि शकीरा का अपने लॉग टाईम बॉयफ्रेंड  फुटबॉलर जेरार्ड Piqué  से ब्रेकअप हो गया हैं। शकीरा और जेरार्ड तकरीबन 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनो के दो बच्चे भी हैं। दोनो काफी समय से एक दूसरे से अलग रह रहे थे। शकीरा ने जेरार्ड के साथ अपने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करना भी बंद कर दिया है। रिपोट्स की माने तो ब्रेकअप का कारण जेरार्ड Piqué का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर बताया जा रहा है।

फीफा वर्ल्ड कप में हुई थी पहली मुलाकात

शकीरा और जेरार्ड की पहली मुलाकात 2010 में फीफा वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी। जेरार्ड ने शकीरा के सुपरहिट गाने वाका वाका में काम किया था। दोनो को इसके बाद एक साथ देखा जाने लगा। कुछ समय बाद दोनो ने अपने रिशते को अपने इंस्टाग्राम से ऑफिशियल किया था। Me Enamoré नाम का गाना रिलीज कर शकीरा ने 2017 में  जेरार्ड और उनके रिशते को एक ट्रिब्यूट दिया था। आपको बता दे कि शकीरा और जेरार्ड ने कभी शादी नही की हैं।

ब्रेकअप का कारण

स्पेन की एक मीडिया एजेंसी El Periodico की रिपोर्ट के अनुसार ब्रेकअप का रीजन जेरार्ड का दूसरी महिला के साथ अफेयर बताया जा रहा हैं। रिपोर्टस में बताया जा रहा है कि शकीरा ने जेरार्ड को किसी महिला के साथ पकड़ा है। जेरार्ड काफी समय से शकीरा से दूर बार्सिलोना के एक प्राइवेट अपार्टमेंट मे रह रहे हैं। जेरार्ड ने 2018 में फुटबॉल से सन्यास ले लिया था। दोनो के  ब्रेकअप की खबरे सुनकर फैंस विश्वास नही कर पा रहे है कि दोनो का ब्रेकअप हो गया हैं।

Tags:    

Similar News