तो... इस बात का प्रियंका चोपड़ा को है आज तक अफसोस

तो... इस बात का प्रियंका चोपड़ा को है आज तक अफसोस

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-08 07:30 GMT
तो... इस बात का प्रियंका चोपड़ा को है आज तक अफसोस

डिजिटल डेस्क,मंबई। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी हैं। उनकी इस सफलता के लिए अक्सर उनके फैसलों की बात की जाती हैं कि, उन्होंने अपने करियर के लिए सही वक्त पर सही फैसले लिए हैं इसलिए वो आज इतनी सफल स्टार बन गई है, लेकिन क्या आप जानते है कि प्रियंका को अपनी करियर में की गई एक गलती का आज तक अफसोस हैं।

प्रियंका ने हाल में रंगभेद को लेकर बयान दिया है। "प्रियंका ने बताया कि उन्होंने भी एक बार फेयरनेस क्रीम का ऐड किया था। जब मैंने उस ऐड को देखा तो मुझे लगा कि ये मैंने क्‍या कर दिया। इसके बाद मैं मुझे अपने सांवले रंग से ही प्यार हो गया।"

इस बात का खुलासा प्रियंका ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान किया।" इंटरव्यू में ये पूछे जाने पर कि रंगभेद के मुद्दे पर वो भारत और अमेरिका में से कहां ज्यादा असहज महसूस करती है, तो प्रियंका का जवाब था "भारत में, क्‍योंकि वहां गोरे रंग वालों को ही सुंदर माना जाता है।"

प्रियंका के मुताबिक "भारत में फेयरनेस क्रीम का काफी प्रचार होता है। लगभर हर ऐड में कहा जाता है कि इस क्रीम के इस्तेमाल से आपकी त्वचा गोरी हो जाएगी। 

 

Similar News