Forbes Celebrity 100: सलमान फिर बने 'सुल्तान', टॉप 10 में प्रियंका का भी नाम

Forbes Celebrity 100: सलमान फिर बने 'सुल्तान', टॉप 10 में प्रियंका का भी नाम

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-22 10:59 GMT
Forbes Celebrity 100: सलमान फिर बने 'सुल्तान', टॉप 10 में प्रियंका का भी नाम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फोर्ब्स ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पिछली बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही टॉप पर बने हुए हैं। 51 साल के सलमान की सालाना कमाई 232.83 करोड़ रुपए हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई टॉप 3 सेलिब्रिटी पिछले साल की तरह बिल्कुल वही है। पहले स्थान पर सलमान तो वहीं दूसरे और तीसरे पोजिशन पर क्रमश: शाहरुख खान और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हैं।

 

 


फोर्ब्स की तरफ से कहा गया कि इस बार फॉर्मूला चेंज करके लिस्ट तैयार की गई है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग खान दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। जबकि उनकी इस साल कोई भी फिल्म हिट नहीं रही। इसके बाद भी शाहरुख ने अपने स्टारडम के बल पर ब्रैंड वैल्यू बरकरार रखे हैं। उनकी सालाना कमाई 170.5 करोड़ रुपए है। वहीं तीसरे पायदान पर फोर्ब्स के लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं, जिनकी अभी हाल ही में शादी हुई है। विराट ने सिर्फ ऐड फिल्मस में काम करके अपनी ब्रांड वैल्यू टॉप 3 में जगह बनाई है। विराट की सालाना कमाई 100.72 करोड़ रुपए हैं।


 

इस लिस्ट में चौथे पायदान पर खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षय कुमार हैं, जिनकी सालाना कमाई 98.25 करोड़ रुपए है। इस साल उनकी फिल्म "टॉयलेट: एक प्रेम कथा" बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। वहीं पांचवें स्थान पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अभी भी गेम में बने हुए हैं। सचिन की बिना बल्ला चलाए ही कमाई 82.50 करोड़ रुपए है। 

 


इसके बाद नंबर आता है मिस्टर परफेक्ट आमिर खान का, जो छठवें नंबर पर बने हुए हैं। उनकी सालाना कमाई की बात की जाए तो 68.75 करोड़ रुपए है। इसके बाद इस लिस्ट में जिस एक्ट्रेस का नाम है वह इकलौती ऐसी एक्ट्रेस है जो टॉप 10 की लिस्ट में हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सातवें नंबर पर बनी हुई हैं। प्रियंका की कमाई 68 करोड़ है।  

 

 


आठवें स्थान पर एक और खिलाड़ी ने जगह बनाई है, जिसे कैप्टन कूल भी कहा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी कि ब्रांड वैल्यू को देखा जाए तो वह 63.77 करोड़ रुपए सालाना है। वहीं दुनिया के सबसे सेक्सिएस्ट एक्टर की सूची में पहले स्थान पर जगह बनाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन को नौवां स्थान मिला है। हालांकि इस बार ऋतिक एशिया सेक्सिएस्ट लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे। उनकी सालाना कमाई 63.12 करोड़ हैं। 10वें नंबर पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हैं, जिनकी 62.63 करोड़ रुपए की सालाना कमाई है। इन दिनों रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए चर्चा में हैं।

 

 


फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 सूची में यहां शीर्ष 10 हैं:

1) सलमान खान (232.83 करोड़ रुपए)

2) शाहरुख खान (170.50 करोड़ रुपए)

3) विराट कोहली (100.72 करोड़ रुपए)

4) अक्षय कुमार (98.25 करोड़ रुपए)

5) सचिन तेंदुलकर (82.50 करोड़ रुपए)

6) आमिर खान (68.75 करोड़ रुपए)

7) प्रियंका चोपड़ा (68 करोड़ रुपए)

8) एमएस धोनी (63.77 करोड़ रुपए)

9) ऋतिक रोशन (63.12 करोड़ रुपए)

10) रणवीर सिंह (62.63 करोड़ रुपए)

 

Similar News