सुपरस्टार पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव सभी हुए फेल! एक दो नहीं 4 बार से बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीतता आ रहा है ये सुपरस्टार

यंग सुपरस्टार का जलवा सुपरस्टार पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव सभी हुए फेल! एक दो नहीं 4 बार से बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीतता आ रहा है ये सुपरस्टार

Bhaskar Hindi
Update: 2023-02-18 07:36 GMT
सुपरस्टार पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव सभी हुए फेल! एक दो नहीं 4 बार से बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीतता आ रहा है ये सुपरस्टार

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा में इस बार ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड्स प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू को मिला है। इस सुपरस्टार ने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को धूल चटा कर ये अवॉर्ड अपने नाम किया है। एक दो नहीं बल्कि चार बार चिंटू पांडे को बेस्ट एक्टिंग के लिए "ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड्स" से नवाजा जा चुका है। बता दें कि, भोजपुरी के सुपरस्टार्स खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव जैसे कई बड़े स्टार्स को इतनी बार ये अवॉर्ड नहीं मिला है जितनी बार सुपरस्टार्स प्रदीप पांडे को मिला है। इस स्टार की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त देखी जा सकती है।

फीमेल फैंस में जबदस्त लोकप्रियता

भोजपुरी इंडस्ट्री में प्रदीप पांडे एक जाना माना नाम बन गए हैं। अपनी एक्टिंग के जरिए ये लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। प्रदीप पांडे अपने हर फिल्म में अलग किरदार निभाने वाले एक्टर माने जाते हैं। हालांकि, सिनेमा जगत में उनकी एंट्री बड़ी जल्द ही हो गई थी। एक दशक से ज्यादा समय से प्रदीप भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय हैं। लेकिन सही मायनों में अब जाकर उन्हें लोकप्रियता मिली है। प्रदीप पांडे की लोकप्रियता फीमेल फैंस में जबरदस्त है।

 

फिल्म दीवाना से किया था डेब्यू

प्रदीप पांडे को ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड्स उनकी सुपरहिट फिल्म "ससुरा बड़ा सतावेला" के लिए मिला है। इस फिल्म में एक्टर ने बड़ी खूबसूरती के साथ अपने रोल को जिया था। जिसकी वजह से उन्हें बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। प्रदीप को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिलने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि, प्रदीप ने साल 2009 में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और पाखी हेगड़े की फिल्म दीवाना से सिनेमा जगत में कदम रखा था। तब से लेकर अब तक वह 30 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

लाखों में हैं फॉलोवर्स

सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आते हैं। वह अपने चाहने वालों के लिए इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करते रहते हैं। सुपरस्टार की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। इस भोजपुरी सुपरस्टार को इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। जबकि फेसबुक पर उनके 25 लाख से अधिक लोग फॉलोअर्स हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि जिस तरह प्रदीप की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है, आने वाले समय में वह भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स बन सकते हैं।


 

Tags:    

Similar News