लड़कियों को उनके तरीके से जीने की आजादी मिले : अनुष्का शर्मा

लड़कियों को उनके तरीके से जीने की आजादी मिले : अनुष्का शर्मा

IANS News
Update: 2020-03-08 11:30 GMT
लड़कियों को उनके तरीके से जीने की आजादी मिले : अनुष्का शर्मा
हाईलाइट
  • लड़कियों को उनके तरीके से जीने की आजादी मिले : अनुष्का शर्मा

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह एक ऐसे माहौल में पली-बढ़ी हैं, जहां उन्हें उनके मन मुताबिक चीजों को करने की इजाजत थी और इसी के साथ वह उम्मीद करती हैं कि हर लड़की को उनके हिसाब से जिंदगी जीने की आजादी मिले।

अनुष्का ने कहा, मैं एक ऐसे माहौल में बड़ी हुई हूं, जहां मुझे हर वह चीज करने की इजाजत थी, जिन्हें मैं करना चाहती थी। मेरे पिता ने मुझे यह छूट दी थी। यह बेहद दुखद है कि आज भी भारत में ऐसे कई घर हैं, जहां लड़कियां आजाद नहीं हैं।

यही वह वजह है, जिसके चलते वह इमरान खान की आगामी फिल्म अंग्रेजी मीडियम के गाने कुड़ी नू नचने दे की ओर आकर्षित हुईं, क्योंकि यह गाना नारीत्व का जश्न मनाता है।

वह आगे कहती हैं, यह गाना यही कहता है कि किसी लड़की को गलती करने और उसे खुद सुधरने का मौका दें, उसे अपने अंदर छिपी बातों का खुद पता लगाने दें। यह बेहद दुखद है कि आज भी भारत में ऐसे कई घर हैं, जहां लड़कियां आजाद नहीं है, वे जैसी हैं, उन्हें उस रूप में जीने की इजाजत नहीं है। उम्मीद करती हूं कि हर लड़की को उसकी जिंदगी उस ढंग से जीने का मौका मिले, जिस तरह से मैंने जिया है।

Tags:    

Similar News