Golden Globe Awards: जोकिन फीनिक्स को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड और रीनी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, ये रहीं अवॉर्ड लिस्ट

Golden Globe Awards: जोकिन फीनिक्स को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड और रीनी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, ये रहीं अवॉर्ड लिस्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-06 06:20 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। नए साल का पहला सिनेमा आधारित अवॉर्ड शो "गोल्डन ग्लोब" 5 जनवरी को लॉस एंजिलिस स्थित बेवरली हिल्स में आयोजित किया गया। इस अवॉर्ड शो का यह 77 वां साल था, जिसमें हॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने शिरकत की। ब्रिटिश कॉमेडियन रिकी गेरवेस ने पांचवी बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड को होस्ट किया। इस अवॉर्ड शो की नॉमिनेशन कै​टेगिरी में हर साल की तरह इस बार भी भारतीय सिनेमा ने कोई स्थान प्राप्त नहीं किया। बता दें आखिरी बार लगभग 37 साल पहले मीरा नायर की फिल्म ‘गांधी" को बेस्ट मूवी का खिताब मिला था। इस बार नेटफ्लिक्स को सबसे ज्यादा यानी 17 फिल्म नॉमिनेशन मिले। फिल्म जोकर ​के लिए जोकिन फीनिक्स को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया तो वहीं रीनी जेलवेगर को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। आइए जानते हैं गोल्डन ग्लोब के 77 वें अवॉर्ड शो में, किसे कौनसे अवॉर्ड से नवाजा गया। 

Tags:    

Similar News