हॉकी स्टार युवराज एक्टिंग की दुनिया में रखेंगे कदम, इस वेब सीरीज में निभाएंगे ये भूमिका

हॉकी स्टार युवराज एक्टिंग की दुनिया में रखेंगे कदम, इस वेब सीरीज में निभाएंगे ये भूमिका

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-24 04:14 GMT
हॉकी स्टार युवराज एक्टिंग की दुनिया में रखेंगे कदम, इस वेब सीरीज में निभाएंगे ये भूमिका

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मीकि एएलटी बालाजी के डिजिटल शो क्लास ऑफ 2020 से अभिनय में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वाल्मीकि शो में कैमियो किरदार में नजर आएंगे, जिसमें वह छात्रों का नेतृत्व और उन्हें प्रेरित करते दिखेंगे।

महाराष्ट्र के युवराज को चीन में 2011 में हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ टाई-ब्रेक करने वाले गोल दागने के लिए खास तौर पर जाना जाता है। युवराज वाल्मीकि ने वेब शो क्लास ऑफ 2020 की शूटिंग पूरी कर ली है। इस वेब शो को विकास गुप्ताज लॉस्ट बॉय के बैनर तले पेश किया जाएगा।

Tags:    

Similar News