बोनी कपूर के बाद मलाइका ने दिया अपनी शादी को लेकर ये जवाब

बोनी कपूर के बाद मलाइका ने दिया अपनी शादी को लेकर ये जवाब

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-29 03:56 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्टर अर्जुन कपूर और स्टाइल आइकॉन मलाइका अरोरा इस समय अपने रिलेशन को लेकर सु​र्खियों में हैं। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इतना ही नहीं उनकी शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। हालही में इन ​खबरों पर एक्ट्रेस मलाइका ने विराम लगा दिया है। 

एक इंटरव्यू में जब मलाइका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि यह बिल्कुल भी सच नहीं है। वे और अर्जुन शादी नहीं कर रहे हैं। वहीं अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने इन दोनों की शादी की खबरों को गलत बताया। बताया जा रहा है कि बोनी कभी नहीं चाहते है कि अर्जुन और मलाइका की शादी हो, क्योंकि बोनी के संबंध सलमान खान के परिवार से काफी अच्छे है। वे अर्जुन और मलाइका की शादी को हरी झंडी देकर इन संबंधों को खराब नहीं करना चाहते। 

अर्जुन और मलाइका पहली बार एक फैशन शो में एक साथ एक रो में बैठे हुए दिखाई दिए थे। वे अक्सर आउ​टिंग और डिनर डेट पर साथ नजर आते हैं। इसके अलावा वे कई चैट शोज पर भी उनके रिश्ते की हिंट मिल चुकी है। सोशल मीडिया पर भी अक्सर दोनों की फोटोज वायरल होती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इस समय फिल्म पानीपत की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और कृति सेनन है। फिल्म को आशुतोष गोवारीकर निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक अलग लुक में नजर आने वाले है। वे अपने​ किरदार के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। हालही में अर्जुन ने अपनी एक फोटो शेयर कि थी, जिसमें में बहुत अच्छे लग रहे थे।

Tags:    

Similar News