खुद से आधी उम्र की अंकिता से शादी करने से पहले इन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में रह चुकें हैं मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन बर्थडे खुद से आधी उम्र की अंकिता से शादी करने से पहले इन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में रह चुकें हैं मिलिंद सोमन

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-04 06:03 GMT
खुद से आधी उम्र की अंकिता से शादी करने से पहले इन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में रह चुकें हैं मिलिंद सोमन

डिजिटल डेस्क मुंबई। अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले मिलिंद सोमन अपना 57वां जन्मदिन मना रहें हैं। बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाले मिलिंद सोमन  बॉलीवुड, टेलीविजन से लेकर मॉडलिंग जगत में भी अपना बड़ा नाम बनाने में कामयाब रहें हैं। आज भी मिलिंद सोमन जब रैंप पर उतरते हैं, तो यंग मॉडल उनके आगे फीके नजर आते हैं। मिलिंद सोमन का जन्म 4 नवंबर 1965 को स्कॉटलैंड यूके में हुआ था। मिलिंद सोमन के पिता प्रभाकर सोमन एक वैज्ञानिक हैं। लड़कियों के बीच मिलिंद की पॉपुलैरिटी बहुत रही हैं। उनकी फिटनेस के कई दिवाने हैं। कई मॉडल्स और एक्ट्रेस मिलिंद पर अपना दिल हार चुकीं हैं। मिलिंद ने खुद से 26 साल छोटी लड़की अंकिता कोंवर से 2018 में  शादी की हैं। इस शादी से दोनों चर्चा में आ गये थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी से पहले भी मिलिंद के कई रिलेशनशिप रह चुकें हैं- 

मधु सप्रे 

पहला रिश्ता जिसके बारे में मिलिंद ने बात की वो मधु सप्रे के साथ था। मधु, मिस यूनिवर्स पेजेंट 1992 की सेकंड रनर अप रही थीं। उस समय पर दोनों के रिश्ते के खूब चर्चे हुए थे। मिलिंद और मधु ने इस बात का खुलासा भी किया था कि वो मुंबई में लिव-इन में रह रहे हैं। दोनों ने साथ में कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया। 1995 में मिलिंद ने फीमेल मॉडल मधु सप्रे के साथ एक बोल्ड फोटोशूट कराया था। इस मामले में 14 साल तक कानूनी कार्रवाई चली और 2009 में कोर्ट ने विज्ञापन के हक में फैसला सुनाया था।

 

माइलिन जम्पानोई

फिल्म वैली ऑफ फ्लावर्स के सेट्स पर मिलिंद सोमन की मुलाकात माइलिन जम्पानोईसे हुई थी।माइलिन जम्पानोई से मिलिंद हो प्यार हुआ और आगे चलकर दोनों ने शादी भी की। साल 2006 में दोनों ने गोवा में शादी रचाई थी। लेकिन साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। 

 

शाहाना गोस्वामी 

इसके बाद साल 2010 में मिलिंद सोमन ने एक्ट्रेस शाहाना गोस्वामी को डेट करना शुरू किया था। इस दौरान मिलिंद ने अपने रिश्ते को फ्लॉन्ट करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। दोनों को साथ में मैगजीन के कवर पर साथ देखा जाता था। शाहाना और मिलिंद की उम्र के बीच 21 साल का फर्क था। जाहिर तौर पर इस बारे में काफी लंबे समय तक बात की गई थी। इन दोनो का रिश्ता मात्र  तीन सालों तक चला था। 

 

दीपानीता शर्मा 

 2000 में मिलिंद सोमन और दीपानीता शर्मा एक दूसरे के प्यार करते थे। फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखी गई थी। इसकी वजह से उनकी अफेयर की खबरें भी तेज हो गई थीं। कहा ये भी गया था कि दॉनों साथ में रह रहे हैं।

 

गुल पनाग 

साल 2005 में मिलिंद सोमन और गुल पनाग के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। फिल्म जुर्म में दोनों ने साथ काम किया था।  जब एक इंटरव्यू में मिलिंद से गुल संग रिश्ते को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उनका और गुल का रिश्ता प्रोफेशनल है। दोनों को साथ में कैंसर अवेयरनेस कैम्पेन संग फैशन शोज और अन्य जगह साथ देखा गया था। उस समय दोनों को इंडस्ट्री में "ओपन सीक्रेट" कहा जाता था। 

 

अंकिता कोंवर से की शादी
अंकिता के बॉयफ्रेंड की मौत के मिलिंद ने अंकिता से अपने प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया और 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने मराठी रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के दौरान मिलिंद 52 और अंकिता 26 साल की थीं। मिलिंद सोमन आज खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों की उम्र के बीच के फासले को लेकर काफी चर्चा हुई थी। लेकिन कपल ने साफ कर दिया था कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।  

 

Tags:    

Similar News