मोनालिसा ने लगाई इंस्टाग्राम पर आग, फोटोज देख फैंस हुए हक्के बक्के

भोजपुरी सिनेमा मोनालिसा ने लगाई इंस्टाग्राम पर आग, फोटोज देख फैंस हुए हक्के बक्के

Bhaskar Hindi
Update: 2023-02-22 12:16 GMT
मोनालिसा ने लगाई इंस्टाग्राम पर आग, फोटोज देख फैंस हुए हक्के बक्के

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस अदकारा मोनालिसा अपनी बोल्डनेस की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर वह अपनी फोटोज इंस्टग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस भी खूब पंसद करते हैं। इस बार एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों के लिए एक नया पोस्ट शेयर किया हैं, जिसमें बोल्डनेस की सारे हदें तोड़ते हुए वह जलवा बिखेरती हुई दिखाई दे रही हैं।

एक्ट्रेस ने इस बार फोटो शूट हाथ में बुक लेकर करवाई हैं। जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। मोनालिसा का सिक्का भोजपुरी सिनेमा में कई सालों तक चला हैं और वह आज एक सुपरहिट एक्ट्रेसेस के लिस्ट में अपना नाम बनाने में कामयाब हुई हैं।

हालांकि, अब एक्ट्रेस  को भोजपुरी सिनेमा में कम ही देखा जाता है। लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से आज भी भोजपुरी सिनेमा लवर्स के दिलों में जगह बनाई हुई हैं। उन्हें फैंस आज भी पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं।

मोनालिसा की जोड़ी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ खूब सुपरहिट साबित हुई हैं। दोनों स्टार ने दर्जनों फिल्में साथ में कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मोनालिसा पवन सिंह को डेट कर चुकी है। लेकिन कुछ सालों के बाद दोनों स्टार्स की राहें अलग-अलग हो गई। 40 साल की मोनालिसा अब छोटे पर्दें पर सक्रिय हैं। इन्हें कई सुपरहिट शोज में देखा जा चुका है। मोनालिसा के पति भी एक जाने माने भोजपुरी सुपरस्टार है।

 

Tags:    

Similar News