मुंबई पुलिस और सोनम कपूर की हुई ट्विटर बहस, जानिए क्या है मामला

मुंबई पुलिस और सोनम कपूर की हुई ट्विटर बहस, जानिए क्या है मामला

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-15 04:28 GMT
मुंबई पुलिस और सोनम कपूर की हुई ट्विटर बहस, जानिए क्या है मामला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर सोनम कपूर और उनके "द जोया फैक्टर" के को-स्टार दलकेर सलमान को फटकार लगाई। जिस पर ट्विटर पर ही सोनम उनसे भिड़ गईं, हालांकि बाद में उन्होंने मुंबई पुलिस की सराहना भी की। दरअसल, मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियोमें दलकेर गाड़ी चलाते हुए अपने फोन पर कुछ देखते हुए नजर आ रहे हैं। ऐक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा उन्हें "वेइरडो" कहती हुई सुनाई दे रही हैं।

 

 


 

इस वीडियोके साथ मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा "सोनम कपूर हम आपसे सहमत हैं। यह एक "वेइरडो" है, ऐसे स्टंट्स से आप अपने साथी चालकों की जिंदगी को भी खतरे में डालने का प्रयास कर रहे हैं। हम "रील लाइफ" में भी इसकी इजाजत नहीं दे सकते।" इसके बाद सोनम कपूर ने अपने साथी कलाकार का बचाव करते हुए ट्वीट करते हुए कहा, "हम गाड़ी नहीं चला रहे थे। हम एक ट्रक से बंधे हुए थे, जो चल रहा था, लेकिन मुझे खुशी है कि आप लोग चिंतित हैं। मुझे उम्मीद है और मुझे पता है कि आप नियमित रूप से भी समान रुचि दिखाते हैं। ख्याल रखने के लिए शुक्रिया।"


इसके बाद फैंस ने मुंबई पुलिस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके सोनम कपूर ने ट्वीट कर कहा, "मुंबई पुलिस अपना काम कर रही थी और अच्छा काम करती है, उन्हें इस तरह से परेशान मत कीजिए, हमें उनका शुक्रगुजार होना चाहिए।" दलकेर सलमान ने भी ट्विटर पर लिखा, "ट्वीट करने से पहले फैक्ट्स चेक कर लेते तो मैं इसकी सराहना करता। वास्तव में मुंबई पुलिस ने शूट के दौरान हमारी मदद की और पूरे वक्त हमारे साथ मौजूद रही।"
 

Similar News